{"_id":"5f08c6bb8ebc3e63841b7b8c","slug":"a-case-has-been-filed-against-lover-who-set-fire-to-two-thousand-in-chandigarh-chandigarh-news-pkl380925586","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में दो हजार के लिए आग के हवाले करने वाले प्रेमी पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में दो हजार के लिए आग के हवाले करने वाले प्रेमी पर केस दर्ज
विज्ञापन
चंडीगढ़। बुड़ैल में प्रेमिका के दो हजार रुपये न देने पर सैनिटाइजर छिड़क कर आग के हवाले करने के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की पहचान स्थानीय निवासी नरेश के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
बीते शुक्रवार को अमर उजाला ने पीड़िता को पुलिस चौकी से इंसाफ नहीं मिलने पर खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया। बता दें कि मूलरूप से शिलांग की रहने वाली 22 वर्षीय युवती ने बताया था कि वह दिसंबर 2019 में चंडीगढ़ घूमने आई थी। इस दौरान उसकी दोस्ती बुड़ैल में रहने वाले नरेश से हो गई। इसके बाद से दोनों बुड़ैल स्थित घर में रिलेशनशिप में रहने लगे।
युवती का आरोप था कि शुरुआत के दिनों में सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन जैसे-जैसे समय बीतता गया, नरेश उसे पैसों के लिए तंग करने लगा। उसने कई बार पिटाई भी की। पीड़िता का आरोप था कि बीते 6 जुलाई को नरेश उससे दो हजार रुपये मांगने लगा, लेकिन जब उसने रुपये देने से इंकार किया तो नरेश ने उस पर सैनिटाइजर छिड़ककर लाइटर से आग लगा दी। इससे उसके छाती, चेहरा और हाथ झुलस गया। पड़ोसियों की मदद से स्थानीय सरकारी अस्पताल में इलाज करवाया, लेकिन हालत गंभीर होने के चलते उसे जीएमसीएच-32 में रेफर कर दिया गया। इसके चलते वह तीन दिन तक पुलिस को अपना बयान दर्ज नहीं करा सकी। वीरवार को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद उसने बुड़ैल चौकी पहुुंचकर अपना बयान दर्ज करवाना चाहा, तो पुलिसकर्मी बयान दर्ज करने के बजाय पहलेे तो समझौता करवाने का दबाव बनाते रहे और फिर पीड़िता से कहा था कि खर्चा लेकर वापस चले जाओ। इस संबंध में बुड़ैल चौकी इंचार्ज ओम प्रकाश का कहना है कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।