फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A car hit a woman crossing the road, she died

Chandigarh News: सड़क पार कर रही महिला को कार ने मारी टक्कर, मौत

Fri, 08 Sep 2023 02:05 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Sep 2023 02:05 AM IST
विज्ञापन
A car hit a woman crossing the road, she died
पंचकूला। कमांड अस्पताल के समीप सड़क पार कर रही महिला को तेज रफ्तार कार चालक ने टक्कर मार दी। इस दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान तृप्ता देवी निवासी हमीरपुर हिमाचल प्रदेश निवासी के रूप में हुई है। सेक्टर-7 थाना पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विरेंद्र सिंह ठाकुर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वीरवार सुबह करीब 8 बजे उन्हें कमांड अस्पताल के ट्रामा सेंटर से उनके पास फोन आया कि आपकी सास का एक्सीडेंट अस्पताल के बाहर चंडीगढ़ की तरफ जाने वाली सड़क पर हो गया है और वह कमांड अस्पताल में दाखिल है। सूचना मिलने पर वह अस्पताल पहुंचे। इसके बाद डाॅक्टर ने उन्हें बताया कि उनकी सास की मौत हो चुकी है। ससुर बीमार होने की वजह से कमांड अस्पताल चंडीमंदिर में भर्ती हैं। उनकी देखभाल के लिए सास कमांड अस्पताल में रह रही थी। उन्होंने बताया कि वह अस्पताल से रात को अपने रिश्तेदार के घर पिंजौर चली जाती थीं और सुबह वापस अस्पताल आती थीं। रोज की तरह वह वीरवार सुबह रिश्तेदार के घर से अस्पताल में खाना लेकर जा रही थी। जब वह सेक्टर-6 से अस्पताल की तरफ जा रही थी। इसी दौरान पुराना पंचकूला की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी और मौके से भाग गया। मौके पर मौजूद लोगों ने कार नंबर नोट कर लिया। घायल महिला को उपचार के लिए कमांड में दाखिल करवाया। जहां जांच के बाद डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed