{"_id":"656c50dfac313bef080d8243","slug":"a-candidate-caught-cheating-during-htet-exam-in-fatehabad-2023-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: पर्ची में उत्तर लिख फेंक रहा था अभ्यार्थी, पॉयनियर स्कूल के सेंटर में पकड़ा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: पर्ची में उत्तर लिख फेंक रहा था अभ्यार्थी, पॉयनियर स्कूल के सेंटर में पकड़ा गया
Sun, 03 Dec 2023 03:31 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 03 Dec 2023 03:31 PM IST
सार
जिला मुख्यालय पर परीक्षा को लेकर बनाए गए 14 केंद्रों पर एचटेट लेवल दो के 4139 परीक्षार्थियों में से 3898 उपस्थित रहे। परीक्षा को लेकर प्रशासन की तरफ से पूरी तरह से सख्ती बरती गई। जांच के बाद ही परीक्षार्थियों को केंद्र के अंदर दाखिल होने दिया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की तरफ से हरियाणा पात्रता परीक्षा के दौरान पॉयनियर स्कूल के परीक्षा केंद्र में एक परीक्षार्थी को नकल करवाते पकड़ा गया है। जींद जिले का निवासी परीक्षार्थी संदीप परीक्षा के दौरान पर्ची पर आंसर लिखकर दूसरे परीक्षार्थी के पास फेंक रहा था। बोर्ड सुपरिडेंट ने निरीक्षण के दौरान उसे पकड़ लिया। परीक्षार्थी संदीप के खिलाफ यूएमसी बनाकर बोर्ड को रिपोर्ट भेजी गई है।
विज्ञापन
एचटेट लेवल दो की परीक्षा के दौरान 241 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जिला मुख्यालय पर परीक्षा को लेकर बनाए गए 14 केंद्रों पर एचटेट लेवल दो के 4139 परीक्षार्थियों में से 3898 उपस्थित रहे। परीक्षा को लेकर प्रशासन की तरफ से पूरी तरह से सख्ती बरती गई। जांच के बाद ही परीक्षार्थियों को केंद्र के अंदर दाखिल होने दिया गया।
विज्ञापन
एचटेट लेवल दो की परीक्षा के दौरान एक नकल का केस पकड़ा गया है। परीक्षार्थी पर्ची पर आंसर लिखकर फेंक रहा था। सुपरिडेंट द्वारा यूएमसी बनाकर बोर्ड को रिपोर्ट भेजी गई है। - दयानंद सिहाग, जिला शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन विज्ञापन