फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A Booth collapsed in Chandigarh

चंडीगढ़ में बड़ा हादसा: मरम्मत के दौरान गिरी बूथ की छत, तीन मजदूर दबे, एक की मौत, ठेकेदार समेत दो गिरफ्तार

Thu, 05 Oct 2023 01:02 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 05 Oct 2023 01:02 AM IST
सार

हादसा उस समय हुआ जब ठेकेदार अपने मजदूरों के साथ प्लंबिंग और टाइल्स लगाने का काम कर रहा था। इसी दौरान स्लैब के एक हिस्से को तोड़ने समय पूरा लेंटर नीचे आ गिरा। हालांकि अभी तक रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। प्रशासन ने आधिकारिक रूप से किसी भी मजदूर की मौत की पुष्टि नहीं की है।

विज्ञापन
A Booth collapsed in Chandigarh
Chandigarh News: - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

चंडीगढ़ के सेक्टर-33 में टैरेस गार्डन के पास मरम्मत के दौरान एक कैफे शॉप की छत अचानक गिर गई। मौके पर काम कर रहे तीन मजदूर मलबे में दब गए। लोगों ने आनन-फानन दो मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। दमकल, पुलिस और एनडीआरएफ की टीमें पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर तीसरे मजदूर को मलबे से बाहर निकाल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसा बुधवार शाम करीब पांच बजे हुआ। 

विज्ञापन


मृतक की पहचान मूलरूप से बिहार निवासी मंचन कुमार (24) के तौर पर हुई। वहीं, घायलों की पहचान चंडीगढ़ निवासी अरुण तिवारी (50) और छोटेलाल (45) के रूप में हुई है। मामले में पुलिस ने कैफे शॉप बनवा रहे आयुष और ठेकेदार सुरेंद्र के खिलाफ आईपीसी की धारा 304ए, 336, 337, 34 के तहत केस दर्ज कर देर रात दोनों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि सेक्टर-33 स्थित मार्केट में बूथ नंबर 9-10 में पहले शराब का ठेका चलता था। ठेका बंद होने के बाद दोनों बूथ सेक्टर-32 निवासी आयुष और उसके एक दोस्त ने ले लिया। दोनों यहां कैफे शॉप खोलने वाले थे, जिसके लिए बीते तीन दिनों से बूथ में मरम्मत का काम चल रहा था। दोनों बूथ के बीच की दीवार हटी होने के कारण बुधवार शाम करीब पांच बजे तीनों मजदूर बूथ के अंदर स्लैब तोड़ रहे थे। इसी बीच अचानक छत नीचे गिर गई और तीनों मजदूर नीचे दब गए। 

धमाके और मजदूरों की चीख-पुकार सुनकर लोग बचाव के लिए दौड़े और आनन-फानन दो मजदूरों को मलबे से बाहर निकालकर पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। पीसीआर पहुंची और भीड़ को हटाकर दोनों मजदूरों को अस्पताल पहुंचाया। दमकल टीम, पुलिस और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई और बचाव अभियान शुरू किया। मलबे को हटाने के लिए दमकल और आपदा प्रबंधन की टीमें जुट गईं। करीब छह बजे लहूलुहान हालत में तीसरे मजदूर को बाहर निकाला गया। पुलिस उसे जीएमसीएच-32 लेकर पहुंची जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मौत सिर गहरी चोट के चलते हुई। 

और मजदूरों के दबे होने की आशंका के चलते देर शाम तक चला अभियान

मलबे में और मजदूरों के दबे होने की आशंका थी। ऐसे में एनडीआरएफ, पुलिस और दमकल विभाग की टीमों ने देर शाम तक बचाव अभियान जारी रखा। मलबे को हटाने के लिए दो जेसीबी मशीनें लगाई गईं और डंपर की मदद ली गई। पौने सात बजे मलबे को पूरी तरह हटाकर इस बात को सुनिश्चित किया कि कोई अन्य मजदूर अंदर नहीं है। इसके बाद अभियान को खत्म किया गया। पौने तीन घंटे तक अभियान चला। 


 

आईजी, एसएसपी और एसडीम भी पहुंचे

हादसे की सूचना पर सबसे पहले डीएसपी दलबीर सिंह, सेक्टर-34 थाना प्रभारी बलदेव कुमार और सेक्टर-31 थाना प्रभारी रामरतन शर्मा मौके पर पहुंचे। इसके बाद आपदा प्रबंधन के प्रमुख टीम के साथ पहुंचे। एसडीएम दक्षिण ने भी मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य का जायजा लिया। शाम करीब साढ़े सात बजे आईजी आरके सिंह और एसएसपी कंवरदीप कौर ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति जानी।

टाइम लाइन

  • 5:00 बजे हुआ हादसा
  • 5:17 बजे मलबे में फंसे दो मजदूरों को बाहर निकाला गया
  • 5:20 बजे पुलिस कंट्रोल रूप से सूचना मिली 
  • 5:26 बजे पुलिस और बचाव दल पहुंचा
  • 6:00 बजे तीसरे मजदूर को लहूलुहान हाल में बाहर निकाला गया
  • 6:45 बजे मलबा हटाकर बचाव अभियान खत्म किया

दो बूथ को एक बनाने की वजह से हुआ हादसा

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि सेक्टर-33 स्थित मार्केट के बूथ काफी पुराने हैं। दो बूथों के बीच की दीवार और स्लैब तोड़ने के कारण यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि दीवार कैफे शॉप बनाने से पहले ही तोड़ी जा चुकी थी। जानकारों का अनुमान है कि पुराने निर्माण और बीच दोनों बूथों के बीच में दीवार हटने के बाद लेंटर को सपोर्ट देने के लिए कोई ठोस पीलर नहीं बचा था। चारों तरफ से केवल किनारे की दीवारों का सपोर्ट लेंटर के भार को संभाल नहीं पाया और स्लैब तोड़ने के दौरान हो रही धमक और कंपन के चलते छत नीचे गिर पड़ी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed