फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A BJP worker's Thar was shot at and its hood damaged with an axe

Chandigarh News: भाजपा कार्यकर्ता के थार पर चलाई गोली, कुल्हाड़ी से बोनट किया क्षतिग्रस्त

Tue, 09 Dec 2025 02:25 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
A BJP worker's Thar was shot at and its hood damaged with an axe
मोहाली। शहर में फायरिंग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं हैं। रविवार देर रात करीब 12.50 पर अज्ञात हमलावरों ने एक बीजेपी कार्यकर्ता की थार पर फायरिंग कर शीशा चकनाचूर कर दिया। हमलावर यहीं नहीं रुके, बल्कि गाड़ी के बोनट पर कुल्हाड़ी से भी वार कर उसे नुकसान पहुंचाया। घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। थार गुरदीप सिंह की है, जो फेज-1 में रहते हैं। पीजी का काम करते हैं। वे मोहाली में भाजपा सदस्य भी हैं। देर रात उनकी थार घर के बाहर खड़ी थी। उसी दौरान सफेद रंग की स्कॉर्पियो में आए हमलावरों ने कार में बैठे-बैठे ही थार पर गोली चला दी, जिससे गाड़ी का शीशा चकनाचूर हो गया। हमलावरों ने थार के बोनट पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर उसे भी तोड़ दिया। वारदात को कुछ मिनटों में अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन




सुबह जब गुरदीप सिंह जिम जाने के लिए घर से बाहर निकले, तब उन्होंने थार का टूटा शीशा देखा। शुरुआत में उन्हें लगा कि किसी ने पत्थर मारकर शरारत की होगी। जिम से लौटने पर जब उन्होंने सीसीटीवी कैमरे चेक किए, तो वे दंग रह गए। फुटेज में साफ दिखा कि स्कॉर्पियो सवार युवक गोलियां चलाते नजर आ रहे हैं। कार पर कुल्हाड़ियों से हमला भी कर रहे हैं। इसके बाद उन्होंने अपनी गाड़ी की जांच की तो भीतर से गोली का खोल भी बरामद हुआ, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। गुरदीप सिंह ने फेज-1 थाना पुलिस को शिकायत दी है। जांच अधिकारी एएसआई दविंदर सिंह के अनुसार सभी सीसीटीवी कैमरे खंगाल रहे हैं। स्कॉर्पियो गाड़ी का नंबर ट्रेस किया जा रहा है। पुलिस ने पुष्टि की कि मौके पर फायरिंग हुई है। गाड़ी को क्षतिग्रस्त किया गया है।
विज्ञापन


पहले हुई फायरिंग की घटनाएं
मोहाली में बीते कुछ महीनों में इस तरह की घटनाएं लगातार बढ़ी हैं। इससे पहले पंजाबी प्रोड्यूसर पिंकी धालीवाल के घर पर फायरिंग हो चुकी है। 6 नवंबर को फेज-7 में एक सेवानिवृत्त सिंचाई अधिकारी के घर के बाहर 30 राउंड फायरिंग हुई थी, जिसके पीछे काला राणा गैंग का नाम सामने आया था। 15 मई को संगीत निर्माता पुष्पिंदर ढिल्लों के घर पर फायरिंग हुई। जुलाई में एरोसिटी में एक प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस पर भी गोलीबारी हुई थी। इसी साल फेज-2 में एक जिम संचालक की हत्या कर दी गई थी। जून माह में तहसील रोड पर थाने से मात्र 100 मीटर दूर एक बुजुर्ग प्रॉपर्टी डीलर को गोली मार दी थी। लगातार बढ़ रही ऐसी घटनाओं ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस को गैंगस्टर व असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए ताकि आम लोगों में सुरक्षा की भावना बहाल हो सके। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed