{"_id":"64b577bcf23f6da57505e635","slug":"a-adhati-of-sultanpur-lodhi-missing-2023-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kapurthala News: सुल्तानपुर लोधी का आढ़ती लापता, बेईं में कूदकर आत्महत्या करने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kapurthala News: सुल्तानपुर लोधी का आढ़ती लापता, बेईं में कूदकर आत्महत्या करने की आशंका
Mon, 17 Jul 2023 10:53 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 17 Jul 2023 10:53 PM IST
सार
डीएसपी सुल्तानपुर लोधी बबनदीप सिंह ने बताया कि आढ़ती राजेश के लापता होने की सूचना के बाद बेईं के किनारे उसकी एक्टिवा और चप्पल मिलने से अनुमान लगाया जा रहा है कि उसने बेईं में छलांग लगाई है। बेईं में एसडीआरएफ के 18 गोताखोरों की टीम और निजी गोताखोर तलाश में जुटे हैं।
विज्ञापन
आढ़ती की तलाश में जुटी एसडीआरएफ की टीम।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुल्तानपुर लोधी में सोमवार की सुबह से एक आढ़ती के लापता होने की खबर है। हालांकि काली बेईं के किनारे आढ़ती की एक्टिवा मिलने से पारिवारिक सदस्यों को आशंका है कि उसने बेईं में कूदकर आत्महत्या कर ली है। इस खबर की सूचना के बाद पुलिस टीम बेईं में आढ़ती की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी अनुसार लापता हुआ आढ़ती राजेश कुमार पुरी (58) निवासी मॉडल टाउन के भाई अरुण पुरी ने बताया कि सोमवार सुबह उसका भाई सैर करने गया था लेकिन जब काफी देर तक वापस नहीं आया तो घर के सदस्यों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। उन्होंने दाना मंडी, बाजार, मंदिरों में तलाश की। मगर अंत में आढ़ती की स्कूटी गुरुद्वारा श्री बेर साहिब के पीछे बेईं के किनारे पर खड़ी मिली। पास में ही आढ़ती की चप्पल भी पड़ी थी।
विज्ञापन
परिजनों को शक है कि उसने बेईं में कूदकर आत्महत्या कर ली है। उन्होंने पुलिस को सूचित किया और कुछ देर में थाना प्रभारी वरिंदर सिंह पुलिस पार्टी के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए और एसडीआरएफ की टीम व गोताखोरों की सहायता से लापता आढ़ती राजेश कुमार की तलाश शुरू कर दी, परंतु देर शाम खबर लिखे जाने तक पुलिस आढ़ती का सुराग नहीं लगा पाई।
विज्ञापन
आढ़ती राजेश कुछ दिन पहले ही विदेश में अपने बेटे से मिलकर भारत लौटे थे। पुलिस उसके घर से लेकर घटनास्थल तक सीसीटीवी खंगाल रही है। डीएसपी सुल्तानपुर लोधी बबनदीप सिंह ने बताया कि आढ़ती राजेश के लापता होने की सूचना के बाद बेईं के किनारे उसकी एक्टिवा और चप्पल मिलने से अनुमान लगाया जा रहा है कि उसने बेईं में छलांग लगाई है। बेईं में एसडीआरएफ के 18 गोताखोरों की टीम और निजी गोताखोर तलाश में जुटे हैं।