फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   98% of the SIR process completed; names of over 66,000 voters set to be struck off.

Chandigarh News: 98 प्रतिशत एसआईआर का हुआ पूरा, 66 हजार से अधिक मतदाताओं के नाम कटने तय

Sat, 11 Jul 2026 02:23 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
98% of the SIR process completed; names of over 66,000 voters set to be struck off.
चंडीगढ़। स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) अभियान के तहत शहर में मतदाता सत्यापन अंतिम चरण में पहुंच गया है। चुनाव विभाग के अनुसार कुल 5,16,427 पंजीकृत मतदाताओं में से अब तक 5 लाख का सत्यापन पूरा हो चुका है, जो कुल मतदाताओं का 98.01 प्रतिशत है। अब केवल 16,427 सत्यापन फॉर्म प्राप्त होने बाकी हैं। विभाग को उम्मीद है कि अगले एक-दो दिनों में शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

सत्यापन के दौरान सामने आए आंकड़ों के अनुसार 66 हजार से अधिक मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इनमें करीब 43 हजार ऐसे मतदाता हैं, जो चंडीगढ़ छोड़कर अन्य राज्यों में स्थायी रूप से स्थानांतरित हो चुके हैं। इसके अलावा करीब 11 हजार मतदाता अपने पते पर नहीं मिले, 3,400 से अधिक की मृत्यु हो चुकी है, जबकि लगभग 3,100 मतदाताओं ने निर्धारित समय तक सत्यापन फॉर्म जमा नहीं किए।
विज्ञापन

चुनाव विभाग ने सभी बीएलओ और बीएलए की बैठक बुलाकर शेष फॉर्म जल्द एकत्र करने और डिजिटाइजेशन समय पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि 14 जुलाई सत्यापन फॉर्म जमा करने और डिजिटाइजेशन की अंतिम तिथि है। इसके बाद संशोधित मतदाता सूची तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य आंकड़े
कुल मतदाता : 5,16,427
सत्यापन पूरा : 5,00,000 (98.01%)
शेष फॉर्म : 16,427
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed