फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   975 students admitted in eleventh third counseling

ग्यारहवीं तीसरी काउंसलिंग में 975 विद्यार्थियों को दाखिला

Mon, 18 Oct 2021 02:00 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
975 students admitted in eleventh third counseling
चंडीगढ़। ग्यारहवीं दाखिले में तीसरी काउंसलिंग की मेरिट सूची शिक्षा विभाग नेे आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है। अभी कला संकाय को छोड़कर विज्ञान, वाणिज्य और वोकेशनल विषयों के ही मेरिट सूची जारी की गई है। इसमें कुल 975 विद्यार्थियों को दाखिला दिया गया है। वहीं कला संकाय के विद्यार्थियों की मेरिट सूची विभाग 19 अक्तूबर को वेबसाइट पर ही जारी करेगा।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग ने तीसरी काउंसलिंग में सभी विषयों की मेरिट सूची एक साथ ही जारी की है। इसमें पहले विज्ञान, फिर वाणिज्य और उसके बाद वोकेशनल विषयों के विद्यार्थियों के नाम के साथ उन्हें अलॉट हुए स्कूलों की जानकारी दी गई है। सूची के अनुसार विज्ञान में 495, वाणिज्य में 313 और वोकेशन विषय में 165 विद्यार्थियों को दाखिला दिया गया है। जानकारी के अनुसार कला संकाय में लगभग 800 के करीब दाखिले मिलने की संभावना है। जिन विद्यार्थियों का मेरिट सूची में नाम है, उन्हें फीस जमा करवाने के बाद ऑफलाइन कक्षाओं के लिए स्कूल आना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed