Punjab News: गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले पंजाब पुलिस में बड़ा फेरबदल, 91 अधिकारियों का तबादला
गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले गुरुवार को पंजाब सरकार ने 91 आईपीएस और पीपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। वहीं पंजाब को पहला सड़क सुरक्षा फोर्स का एसएसपी भी मिल गया है। पीपीएस गगन अजीत सिंह एसएसपी सड़क सुरक्षा फोर्स होंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब सरकार ने गुरुवार को तत्काल प्रभाव से एक स्पेशल डीजीपी, एक आईजी और आठ एआईजी समेत कुल 91 पुलिस अफसरों का तबादला कर दिया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं। इन 91 पुलिस अफसरों में आईपीएस आरएन धोके को स्पेशल डीजीपी इंटरनल सिक्योरिटी का पूरा कार्यभार सौंपा गया है। उनके पास अब तक ईडी माइनिंग एसएएस नगर पंजाब का भी चार्ज था। इसके साथ ही आईपीएस मनदीप सिंह सिद्धू से डीआईजी प्रशासनिक का कार्यभार वापस लेकर आईआरबी डीआईजी का कार्यभार सौंपा गया है। इन 91 पुलिस अफसरों के तबादले और नई नियुक्ति के बीच पंजाब को पहला सड़क सुरक्षा फोर्स का भी एसएसपी भी मिल गया है।
पीपीएस गगन अजीत सिंह से एआईजी ट्रैफिक का कार्यभार लेकर एसएसपी सड़क सुरक्षा फोर्स और पटियाला के बहादुरगढ़ के सेकंड सीडीओ बटालियन के कमांडेंट का कार्यभार सौंपा गया है। जे. एलेंचेजियन अब डीआईजी काउंटर इंटेलिजेंस का काम देखेंगे। अलका मीना को एआईजी हेडक्वार्टर इंटेलिजेंस से डीआईजी पर्सोनल का कार्यभार सौंपा गया है। विजय सिंह को डीसीपी लॉ एंड ऑर्डर अमृतसर नियुक्त किया गया है। सौम्या मिश्रा को जॉइंट सीपी लुधियाना से एसएसपी फिरोजपुर का कार्यभार सौंपा गया है।
आईपीएस हरमनदीप सिंह को एआईजी कंप्यूटर इंटेलिजेंस से जॉइंट डायरेक्टर क्राइम विजिलेंस ब्यूरो, पीपीएस गगन अजीत सिंह एआईजी ट्रैफिक पंजाब से सड़क सुरक्षा फोर्स, पीपीएस रुपिंदर सिंह डीसी हेडक्वार्टर लुधियाना से एसएसपी ईओडब्ल्यू विजिलेंस ब्यूरो लुधियाना, पीपीएस गुरसेवक सिंह जॉइंट डायरेक्टर क्राइम विजिलेंस ब्यूरो से एसएसपी विजिलेंस ब्यूरो अमृतसर, पीपीएस रणबीर सिंह जालंधर पीएपी 75वीं बटालियन कमांडेंट के पद से बठिंडा सीडीओ पांचवी बटालियन के कमांडेंट का कार्यभार सौंपा गया है। इसी तरह पीपीएस गुरजीत सिंह को बठिंडा जोनल एसपी क्राइम से संगरुर लड्डा कोठी दूसरी आईआरबी के कमांडेंट के पद पर, पीपीएस राज कुमार को पटियाला आईआरबी कमांडेंट से फिल्लौर पीपीए एमआरएस कमांडेंट एवं डिप्टी डायरेक्टर जनरल के पद पर तबादला किया गया है।
डीएसपी स्तर के 180 अधिकारियों का भी तबादला
पंजाब सरकार ने गुरुवार को डीएसपी स्तर के अधिकारियों के तबादले भी किए हैं। पंजाब के डीजीपी ने यह आदेश जारी किया है। आईपीएस वैभव चौधरी को एसीपी डेराबस्सी, आईपीएस आकर्षि जैन को एसीपी सेंट्रल लुधियाना और आईपीएस जयंत पूरी को एसीपी उत्तर लुधियाना तैनात किया गया है। इसके अलावा कुल 180 डीएसपी स्तर के अधिकारियों के भी तबादले किए गए हैं। इसमें प्रमुख रुप से सुखनाज सिंह को एसीपी सेंट्रल लुधियाना से डीएसपी फतेहगढ़ साहेब, राज कुमार को डीएसपी फतेहगढ़ से डीएसपी पीबीआई आर्थिक अपराध और साइबर अपराध पटियाला, सुमीत सूद को एसीपी उत्तर लुधियाना से डीएसपी आदमपुर जालंधर ग्रामीण, रंजीत सिंह को डीएसपी विशेष शाखा और आपराधिक खुफिया मलेरकोटला से डीएसपी मुख्यालय पटियाला, असवंत सिंह को डीएसपी फरीदकोट से डीएसपी साइबर अपराध पंजाब मोहाली और गुरप्रीत सिंह को डीएसपी पीबीआई विशेष अपराध से महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराध मोहाली का डीएसपी लगाया गया है।