फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   901 plots in Sector-30 removed

सेक्टर 30 में प्लॉट चाहिए तो करें आवदेन

Thu, 06 Mar 2014 08:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पंचकूला
अमर उजाला ब्यूरो, पंचकूला Updated Thu, 06 Mar 2014 08:48 AM IST
विज्ञापन
901 plots in Sector-30 removed
हरियाणा अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी (हुडा) ने पिंजौर-कालका अर्बन कांप्लेक्स के सेक्टर-30 में 901 प्लॉटों निकाले हैं। इनके लिए फिलहाल आवेदन मांगे गए हैं और बाद में ड्रा निकाला जाएगा।
विज्ञापन


इस सेक्टर के लिए 190 एकड़ जमीन है। प्लॉटों के लिए सेक्टर-6 स्थित हुडा मुख्यालय से फार्म लेकर 12 से 30 मार्च तक आवेदन किया जा सकता है और आनलाइन भी आवेदन किए जा सकते हैं।
विज्ञापन


इन प्लॉटों का प्रोजेक्ट करीब दो साल से अटका था। खास बात यह है कि इस सेक्टर के लिए जिनकी जमीन एक्वायर की गई है, उन्हें प्लॉट देने के लिए 18.33 एकड़ जमीन अलग से मार्क कर दी गई है और क्लेम जांचने के लिए स्क्रीनिंग कमेटी गठित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिंजौर-कालका अर्बन कांप्लेक्स के लिए हुडा ने जमीन एक्वायर की थी। जिनकी जमीन एक्वायर हुई थी, वे सुप्रीम कोर्ट तक गए। सेक्टर-27 व 28 का प्लान कोर्ट केस के चलते ही फिर से प्लान किया जा रहा है।

यह पूरा प्रोजेक्ट 11 हजार 800 एकड़ का है। लगभग मौजूदा पंचकूला से दोगुना। इस कांप्लेक्स में कुल 31 सेक्टर हैं।

नए सेक्टर में ये साइट
साढ़े सात एकड़ कार्मिशयल एरिया
36 एकड़ ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी के लिए
पॉलीक्लीनिक के लिए साइट
कम्यूनिटी सेंटर के लिए साइट
धार्मिक स्थल के लिए प्रस्तावित जगह
दो प्राइमरी स्कूल
एक पुलिस स्टेशन

प्लॉटों का ब्योरा
एक कनाल----------76 प्लॉट
14 मरला----------124 प्लॉट
10 मरला----------147 प्लॉट
आठ मरला----------202 प्लॉट
छह मरला----------203 प्लॉट
चार मरला----------149 प्लॉट

प्लॉटों के रेट
प्लॉट----------रेट (प्रति स्क्वायर मीटर)----------अरनेस्ट मनी
एक कनाल----------25 हजार 300 रुपये----------11 लाख 38 हजार 500 रुपये
14 मरला----------23 हजार रुपये----------7 लाख 45 हजार 200 रुपये
10 मरला----------23 हजार रुपये----------पांच लाख सात हजार 200
आठ मरला----------23 हजार रुपये----------3 लाख 72 हजार 600
छह मरला----------20 हजार 700 रुपये----------2 लाख 79 हजार 500
चार मरला----------20 हजार 700 रुपये----------1 लाख 86 हजार 300
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed