फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   90 children got EWS admission in entry class on 95 vacant seats.

Chandigarh News: 95 खाली सीटों पर 90 बच्चों को मिला एंट्री क्लास में ईडब्ल्यूएस दाखिला

Sat, 29 Jun 2024 05:42 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2024 05:42 AM IST
विज्ञापन
90 children got EWS admission in entry class on 95 vacant seats.
चंडीगढ़। शहर के निजी गैर अल्पसंख्यक स्कूलों में एंट्री क्लास में आर्थिक रूप से कमजोर और वंचित समूह (ईडब्ल्यूएस/डीजी) की 95 सीटों पर दाखिले के लिए शिक्षा विभाग शुक्रवार को दूसरी बार ड्रॉ निकाले। इन सीटों पर 90 बच्चों को दाखिला मिला। प्री प्राइमरी-1 में 89 खाली सीटों में से 84 बच्चों को केंद्रीकृत ऑनलाइन तरीके से ड्रॉ के तहत आवंटित हुई। प्री प्राइमरी-2 की छह सीटों पर छह बच्चों का नाम आया।
विज्ञापन

ज्ञानदीप स्कूल की पांच ईडब्ल्यूएस सीटों के लिए किसी अभिभावक ने आवेदन नहीं किया जो खाली रह गई हैं। इससे पूर्व शिक्षा विभाग द्वारा फरवरी माह में ड्रॉ निकाले गए, जिसके लिए अभिभावकों को 14 मार्च तक दस्तावेज सत्यापन करने का समय दिया। 57 निजी गैर अल्पसंख्यक स्कूलों में शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत एंट्री क्लास में ईडब्ल्यूएस/डीजी की कुल 838 सीटें हैं। एंट्री क्लास में प्री-प्राइमरी-1, प्री प्राइमरी-2 और प्री प्राइमरी-3 श्रेणियां हैं। अलग-अलग स्कूल उम्र के आयु मानदंड के अनुसार एंट्री क्लास में बच्चों का दाखिला लेते हैं। कुल सीटों में से अधिकतर बच्चों का पहले ड्रॉ में दाखिला हो गया। बची हुई 95 सीटों पर विभाग ने दोबारा ड्रॉ करवाया जिसमें 84 बच्चों को स्कूल आवंटित हुए हैं। अधिक जानकारी के लिए अभिभावक शिक्षा विभाग की वेबसाइट https://online.chdeducation.gov.in/rte/ देख सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed