फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   9-year-old boy going to tuition was hit by a speeding car, injured

ट्यूशन पढ़ने जा रहे 9 साल के बच्चे को तेजरफ्तार कार ने मारी टक्कर, घायल

Sat, 25 Dec 2021 02:39 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 02:39 AM IST
विज्ञापन
9-year-old boy going to tuition was hit by a speeding car, injured
चंडीगढ़। सेक्टर-47ए स्थित मकान नंबर- 823 के बाहर ट्यूशन पढ़ने जा रहे 9 साल के बच्चे को तेज रफ्तार कार चालक टक्कर मार दी। सेक्टर- 31 थाना पुलिस ने बच्चे के पिता की शिकायत पर आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। परिजनों ने कार का नंबर पुलिस को दे दिया है। आरोपी सेक्टर- 47 का रहने वाला है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने में जुटी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार घटना मंगलवार की है। 9 साल का आरूष घर के पास ही ट्यूशन पढ़ने के लिए पैदल जा रहा था। इस दौरान तेजरफ्तार ब्रीजा कार चालक ने आरूष को जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना उसके परिजनों को दी। उसके परिजन तुरंत आरूष को लेकर मोहाली फेज-6 के मेक्स अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां दो दिन तक इलाज चलने के बाद उसे छुट्टी दे दी। पुलिस ने आरूष के पिता प्रदीप कुमार की शिकायत पर आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed