फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   860 police personnel and officers will handle security arrangements on Diwali.

Chandigarh: दिवाली पर 860 पुलिस जवान और अफसर संभालेंगे सुरक्षा व्यवस्था, विशेष हेल्पलाइन नंबर जारी

Sun, 19 Oct 2025 02:27 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो Updated Sun, 19 Oct 2025 02:27 AM IST
सार

शहरवासियों को प्रशासन की ओर से सलाह दी गई है कि किसी भी आपात स्थिति में 112 इमरजेंसी नंबर या जारी किए गए हेल्पलाइन नंबरों पर तुरंत संपर्क करें। चंडीगढ़ फायर एंड रेस्क्यू सर्विसेज ने दिवाली पर विशेष हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।

विज्ञापन
860 police personnel and officers will handle security arrangements on Diwali.
चंडीगढ़ में दीपावली पर कड़ी होगी सुरक्षा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिवाली की रात शहर में सुरक्षा व्यवस्था के लिए 860 पुलिस जवान और अफसर तैनात रहेंगे। शहर के सभी थानों के एसएचओ, एरिया डीएसपी, इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी और एसएसपी भी चेकिंग पर रहेंगे। पुलिस और प्रशासन ने मिलकर ड्यूटी रोस्टर तैयार किया है ताकि किसी भी आपात स्थिति, आग लगने या अन्य घटनाओं पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन


शहरवासियों को प्रशासन की ओर से सलाह दी गई है कि किसी भी आपात स्थिति में 112 इमरजेंसी नंबर या जारी किए गए हेल्पलाइन नंबरों पर तुरंत संपर्क करें। चंडीगढ़ फायर एंड रेस्क्यू सर्विसेज ने दिवाली पर विशेष हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। शहरवासियों से अपील की गई है कि आगजनी, शॉर्ट सर्किट या किसी भी आपात स्थिति में तुरंत नजदीकी फायर स्टेशन से संपर्क करें। फायर स्टेशन सेक्टर 41-बी के स्टेशन फायर ऑफिसर अश्वनी कुमार शर्मा (मोबाइल: 9888238277) के नेतृत्व में विशेष ड्यूटी स्टाफ तैनात किया गया है।
विज्ञापन

आपात स्थिति में इन नंबरों पर तुरंत संपर्क करें

हरभजनिंदर कुमार, लीडिंग फायरमैन – 9417350176
संदीप कुमार वालिया, लीडिंग फायरमैन – 9888822277
सनी कुमार, लीडिंग फायरमैन – 9914485894
महेश कुमार शर्मा, लीडिंग फायरमैन – 9888092265
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed