फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   831 posts of Craft Instructor will be recruited soon in Punjab

Job Alert: क्राफ्ट इंस्ट्रक्टर के 831 पदों पर होगी भर्ती, युवाओं का सरकारी नौकरी का सपना जल्द होगा सच

Fri, 02 Jun 2023 12:07 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 02 Jun 2023 12:07 AM IST
सार

पंजाब सरकार का दावा है कि अब तक 29 हजार पदों पर युवाओं को एक साल में नौकरियां दी गईं। इसी कड़ी में अब तकनीकी शिक्षा व औद्योगिक सिखलाई विभाग ने मुलाजिमों की भर्ती की योजना बनाई है।

विज्ञापन
831 posts of Craft Instructor will be recruited soon in Punjab
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं का सपना जल्द हकीकत में बदलेगा। पंजाब सरकार ने तकनीकी शिक्षा व औद्योगिक सिखलाई विभाग में लंबे समय बाद क्राफ्ट इंस्ट्रक्टर के 831 पदों के भर्ती की तैयारी की है। भर्ती प्रक्रिया पर किसी भी तरह का युवाओं से धक्का न हो। इसके लिए सरकार यह भर्ती प्रक्रिया अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड के माध्यम से करेगी। इसके बाद मेरिट के आधार पर यह भर्ती प्रक्रिया होगी। उम्मीद है कि इसी महीने यह भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। इसके बाद अगली प्रक्रिया होगी।

विज्ञापन


गत एक साल पहले जब राज्य में नई सरकार आई थी, उस समय सरकार के सामने चुनौती थी कि विदेश में हो रहे ब्रेन ड्रेन को रोका जाए। साथ ही युवाओं के लिए अपने ही देश में सरकारी नौकरियों के विकल्प तलाशे जाएं। इसके बाद सभी सरकारी विभागों से खाली पड़े पदों की सूचियां मांगी गईं। इसके बाद भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई।
विज्ञापन


सरकार का दावा है कि अब तक 29 हजार पदों पर युवाओं को एक साल में नौकरियां दी गईं। इसी कड़ी में अब तकनीकी शिक्षा व औद्योगिक सिखलाई विभाग ने मुलाजिमों की भर्ती की योजना बनाई है। अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड की तरफ से युवाओं को हिदायत दी गई है कि विभाग की वेबसाइट को लगातार देखते रहें। जल्द ही भर्ती को लेकर नियम, शर्तें व आवेदन फॉर्म वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। उसके बाद आगे की प्रक्रिया होगी। सीएम भगवंत मान का कहना है कि मेरिट के आधार पर भर्ती प्रक्रिया होगी। किसी को भी परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच हजार युवा होंगे पुलिस में शामिल
पंजाब पुलिस भी जल्द ही मजबूत होगी। कुछ समय पहले पांच हजार युवाओं की जो भर्ती हुई थी उसमें चुने गए युवाओं की ट्रेनिंग पूरी होने वाली है। जुलाई में यह युवा पंजाब पुलिस का हिस्सा बन जाएंगे। इसके अलावा कुछ समय पहले जो करीब 2100 मुलाजिमों की भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई थी, उसमें अब इंटरव्यू की प्रक्रिया होगी। इसके अलावा पटवारी की लिखित परीक्षा हो चुकी है।


मिल्क रिकॉर्डर पद के लिए काउंसलिंग 8 जून से
मिल्क रिकॉर्डर की भर्ती प्रक्रिया के लिए 20 मई को अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड द्वारा परीक्षा आयोजित की गई थी। इसमें परीक्षा पास करने वाले युवाओं को पांच हिस्सों में बाटा गया है। इन पदों के लिए काउंसलिंग 8 जून को सुबह आठ बजे से शुरू होगी। बोर्ड ने इसमें मेरिट के आधार पर आवेदकों को बुलाया गया है। उसी के आधार पर यह सारी प्रक्रिया होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed