फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   82 Year old Man lying unconscious near his dead son for four days in Mohali

मोहाली की घटना: चार दिन तक मृत बेटे के पास बेसुध पड़ा रहा 82 वर्षीय बुजुर्ग, बदबू आने पर पुलिस को बुलाया गया

Tue, 30 Aug 2022 12:51 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 30 Aug 2022 12:51 AM IST
सार

पुलिस ने बेटे के शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। जबकि पिता को अस्पताल में भर्ती कराया है। वह अभी बोलने की स्थिति में नहीं हैं। सूत्रों के अनुसार मृतक का शव नीला पड़ा गया था। पुलिस का कहना है कि बलवंत सिंह के ठीक होने पर सच्चाई सामने आएगी।

विज्ञापन
82 Year old Man lying unconscious near his dead son for four days in Mohali
अस्पताल में भर्ती बुजुर्ग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

चार दिन तक मृत बेटे के पास 82 वर्षीय बुजुर्ग बेसुध पड़ा रहा। गेट के बाहर पड़े अखबार के बंडल और बदबू से लोगों को शक हुआ। लोगों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी, जिसने घर का दरवाजा खोलकर देखा तो युवक मृत पड़ा था, जबकि पिता शव के पास बेसुध पड़ा था। मृतक की पहचान सुखविंदर सिंह (36) निवासी फेस-1 के रूप में हुई। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है, जबकि बुजुर्ग बलवंत सिंह को अस्पताल में भर्ती करवाया है। थाना फेज-एक की पुलिस ने 174 की कार्रवाई की है। 

विज्ञापन


मामला फेज-एक मकान नंबर एचबी-104 में सोमवार को सामने आया। मकान में बलवंत सिंह और उनका बेटा सुखविदंर सिंह काफी सालों से रह रहे थे। बुजुर्ग दूर संचार विभाग दिल्ली से रिटायर थे, जबकि उनका बेटा ड्राइवरी करता था। बुजुर्ग की पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी है। मौके पर पहुंचे फेज-चार निवासी रिश्तेदार कमलप्रीत सिंह ने बताया कि पिता-पुत्र दोनों ही बाहर से खाना लाकर खाते थे। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों का पड़ोसियों से तालमेल नहीं था। दोनों को गत कुछ दिनों से पड़ोसियों ने नहीं देखा था। सोमवार को जब घर से बदबू आने लगी तो पुलिस को सूचना दी। पहले पीसीआर पहुंची। घटनास्थल का मुआयना करने के बाद अधिकारियों को सूचित किया। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। जबकि पिता को अस्पताल में भर्ती कराया है। वह अभी बोलने की स्थिति में नहीं हैं। सूत्रों के अनुसार मृतक का शव नीला पड़ा गया था। पुलिस का कहना है कि बलवंत सिंह के ठीक होने पर सच्चाई सामने आएगी।

बेटे को गोद लिया था
बुजुर्ग के रिश्तेदार ने बताया कि सुखविदंर सिंह असल में बलवंत सिंह का पुत्र नहीं था। उन्होंने अपनी साली से गोद लिया था। उस समय सुखविंदर की उम्र मात्र तीन साल की थी। सुखविंदर का पालन पोषण बलवंत सिंह ने ही किया था। बलवंत सिंह अपनी पत्नी की मौत के बाद काफी टूट गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed