{"_id":"64cc0c3d33bee61b4c09d873","slug":"82-lakh-cheated-from-two-people-in-the-name-of-booking-10-plots-chandigarh-news-c-71-1-mli1001-3790-2023-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: 10 प्लॉट बुक कराने के नाम पर दो लोगों से 82 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: 10 प्लॉट बुक कराने के नाम पर दो लोगों से 82 लाख ठगे
विज्ञापन
मुल्लांपुर। गुरुग्राम के रहने वाले दंपती ने बलटाना और मनीमाजरा के रहने वाले दो व्यक्तियों से प्लॉट बेचने के नाम पर 82 लाख ठग लिए। मुल्लांपुर पुलिस ने दो अलग-अलग केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। आरोपी दंपती की पहचान इंदरप्रीत सिंह और परमजीत कौर वासी सुभाष नगर जिला गुरुग्राम हरियाणा के रूप में हुई है।
पहले मामले में शिकायतकर्ता सुरेश कुमार सैणी वासी शिवालिक एनक्लेव मनीमाजरा ने पुलिस को बताया कि आरोपी दंपती ने मिलकर मेसर्स एड्रेस प्रमोटर नाम की कंपनी बनाई हुई है। उन्होंने दूसरी कंपनी इनोवेटिव हाउसिंग इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के प्लॉट दिखाकर प्रोविजन अलॉटमेंट लेटर तैयार कर उससे पांच प्लॉट की बुकिंग करवाकर 26.23 लाख रुपये हासिल कर लिए। इस तरह आरोपियों ने उससे ठगी की।
दूसरे मामले में शिकायतकर्ता हरिशंकर शर्मा वासी बलटाना ने एसएसपी कार्यालय को दी शिकायत में बताया कि पांच प्लॉट लेने के नाम पर उससे दंपती ने 55.78 लाख रुपये लिए थे लेकिन न तो प्लॉट दिया और न ही पैसे लौटाए। इससे परेशान होकर उसने पुलिस में शिकायत दे दी। इसकी जांच करने के बाद अब आरोपियों पर केस दर्ज किया गया है।