{"_id":"5e3ab2868ebc3ee5de2bf353","slug":"8061-projectors-will-install-at-4487-government-schools-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"तकनीक से रूबरू होंगे सरकारी स्कूलों के छात्र, शिक्षा मंत्री बोले- लगाए जाएंगे 8061 प्रोजेक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तकनीक से रूबरू होंगे सरकारी स्कूलों के छात्र, शिक्षा मंत्री बोले- लगाए जाएंगे 8061 प्रोजेक्टर
Wed, 05 Feb 2020 07:30 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम ऊधम सिंह वाला (संगरूर)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम ऊधम सिंह वाला (संगरूर)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 05 Feb 2020 07:30 PM IST
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री विजयइंदर सिंगला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षा मंत्री विजयइंदर सिंगला ने बुधवार को कहा राज्य के 4487 सरकारी स्कूलों में 8061 प्रोजेक्टर लगाए जाएंगे, ताकि बच्चे आधुनिक तकनीक के माध्यम शिक्षा ग्रहण कर सकें। उन्होंने कहा सरकारी स्कूल के छात्रों को कान्वेंट स्कूलों जैसी सुविधा मिलेगी, जिससे हर एक मुकाबले में छात्र खुद को बेहतर साबित कर सकेंगे।
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री ने कहा कि सरकारी शिक्षा व्यवस्था पर अभिभावकों के भरोसे को मजबूत करना कैप्टन सरकार का उद्देश्य है। सरकार की सोच है कि छात्रों को शिक्षा तक सीमित नहीं रखा जाए बल्कि छात्रों का सर्वपक्षीय विकास हो और इसके लिए कदम उठाए जा रहे हैं। छात्रों में खेलों के प्रति रुचि पैदा करने के लिए प्राइमरी, मिडिल, हाई व सेकेंडरी स्कूलों को अलग से ग्रांट जारी की जा रही हैं।
विज्ञापन
इस ग्रांट से स्कूल प्रबंधन अपने स्तर पर खेलों का सामान खरीदेगा और छात्र खेलों के प्रति उत्साहित होंगे। इसके अलावा पटियाला व संगरूर जिलों के सरकारी स्कूलों में खेल मैदान बनाने पर चार करोड़ रुपये अलग से खर्च किए जाएंगे। खेल के लिए ग्रांट जारी कर दी गई है। सिंगला ने बताया कि जिला संगरूर के सरकारी स्कूलों की मरम्मत पर 12 करोड़ 71 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
प्रयास है कि सरकारी स्कूलों में किसी प्रकार की कमी नहीं रहे और शिक्षा का आधारभूत ढांचा पूरी तरह से मजबूत बने। स्कूलों में छात्रों की संख्या बढ़ाने के लिए कैप्टन सरकार ने ‘ईच वन, बरिंग वन’ अभियान का आगाज किया है। इसके अलावा सरकारी शिक्षकों की ट्रेनिंग का दायरा भी अब सेकेंडरी तक बढ़ा दिया गया है। पहले दसवीं कक्षा तक पढ़ाने वाले शिक्षकों को ट्रेनिंग दी जाती थी, अब ग्यारहवीं व बारहवीं कक्षा पढ़ाने वाले शिक्षकों को भी नई ट्रेनिंग दी जा रही हैं।