फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   80 year old woman died due to heart attack in Pathankot

बुजुर्ग महिला को पड़ा दिल का दौरा, एक घंटे तक नहीं पहुंची एंबुलेंस, रेहड़ी पर ले जाते वक्त तोड़ दिया दम

Thu, 07 May 2020 12:38 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट ( पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट ( पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 07 May 2020 12:38 AM IST
विज्ञापन
80 year old woman died due to heart attack in Pathankot
बीमार बुजुर्ग महिला को ठेले पर लेकर जाते बेटे और पड़ोसी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

एक बार फिर स्वास्थ्य विभाग की ढीली कार्यप्रणाली के चलते बुजुर्ग महिला की जान चली गई। इस बार मामला शहर के मोहल्ला रामपुरा का है, जहां 80 वर्षीय महिला सीता देवी को अचानक दिल का दौरा पड़ा। इसके बाद परिवार ने 108 नंबर एंबुलेंस को फोन कर जानकारी दी और अस्पताल पहुंचाने की गुहार लगाई। 

विज्ञापन


महिला के बेटे राजिंद्र जिंदी ने आरोप लगाया कि 108 नंबर पर फोन किया तो कई सवाल पूछे गए। पूरी डिटेल देने के बाद भी पौना घंटा तक एंबुलेंस नहीं पहुंची। उसके बाद कई बार फोन किया पर हर बार जल्द एंबुलेंस भेजने का आश्वासन मिला। एक घंटे बाद ऑपरेटर ने कहा कि एंबुलेंस इस समय व्यस्त है, अभी समय लग जाएगा। इस पर वह अपनी बीमार मां को रेहड़ी पर लादकर निकले पर रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


पिछले महीने सात वर्षीय भतीजे की भी गई जान 
राजिंद्र ने बताया कि पिछले महीने उसके भतीजे के पेट में दर्द हुआ। वह भतीजे को लेकर 4-5 प्राइवेट और फिर सरकारी अस्पताल गए पर किसी ने भी उसका इलाज नहीं किया। प्राइवेट अस्पतालों ने इलाज से साफ इंकार किया जबकि सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने बच्चे का चेकअप किए बिना उसे अमृतसर रेफर कर दिया। अमृतसर पहुंचने से पहले ही बच्चे की मौत हो गई। राजिंद्र ने कहा कि बच्चे की मौत के सदमे से परिवार उभर भी नहीं पाया था कि स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से मां को भी खो दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सिविल सर्जन बोले- हमारे अधिकार क्षेत्र में नहीं एंबुलेंस 108
एंबुलेंस 108 हमारे अधिकार क्षेत्र में नहीं है, हम इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर सकते। परिवार वाले चाहे तो अमृतसर स्थित हेड ऑफिस में शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। -विनोद सरीन, सिविल सर्जन, पठानकोट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed