फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   80% turnover dropped on first day in temporary market

कोरोना का खौफ : अस्थाई मंडी में पहले ही दिन गिरा 80 फीसदी कारोबार

Wed, 13 May 2020 01:24 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 13 May 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
80% turnover dropped on first day in temporary market
चंडीगढ़। बापूधाम में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए सेक्टर-26 की सब्जी मंडी को अस्थाई रूप से सेक्टर-17 स्थित आईएसबीटी में शिफ्ट कर दी गई है। मंगलवार से शुरू हुई अस्थाई मंडी में पहले दिन आढ़ती कई परेशानियों से रूबरू हुए। सेक्टर-26 के मुकाबले अस्थायी मंडी में पहले ही दिन कारोबार में 80 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। साथ ही बिना पास के लोगों की एंट्री न होने के कारण भी आढ़तियों को सामान लाने और ले जाने में समस्याओं का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बता दें कि बापूधाम में बढ़ते कोरोना संक्रमण के कारण यूटी प्रशासन ने सब्जी मंडी को सेक्टर-17 आईएसबीटी में शिफ्ट किया है। सोमवार को मंडी में 168 लाइसेंस धारक आढ़तियों ने अपने सामान को नई अस्थायी मंडी में शिफ्ट कर लिया था। मंगलवार सुबह से नई मंडी में कारोबार शुरू हुआ। कोरोना के खौफ के चलते नई मंडी में आढ़तियों के लिए पहला दिन आर्थिक नुकसान को लेकर आया। पहले दिन ही कारोबार में 80 फीसदी की गिरावट रही। इसके साथ ही पहले दिन मुख्य गेट पर सख्ती होने के कारण बिना पास के लोगों की एंट्री नहीं हो गई, पल्लेदारों के नहीं होने से आढ़तियों को सामान लाने ले जाने में काफी परेशानी आई।
विज्ञापन

कुछ लोगों के नहीं मिल पाए पास
मंडी में पहले दिन कुछ लोगों को पास नहीं मिल पाए। इसमें पल्लेदार और कुछ वेंडर्स भी शामिल थे। मंडी में पल्लेदारों के नहीं पहुंच पाने के कारण वाहनों में सामान लोड और अनलोड नहीं हो पाया। इससे भी कारोबार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जगह को लेकर भी हुई परेशानी
मंडी में पहले दिन कुछ स्थानों पर आढ़तियों के बीच जगह को लेकर कुछ तनातनी भी रही, लेकिन मार्केट कमेटी के अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद मामला सुलझ गया। मार्केट कमेटी की ओर से उन्हें आश्वासन दिया गया कि पहले दिन के कारण कुछ समस्याएं आई हैं, जिन्हे समय रहते ही दूर कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed