{"_id":"63d570f5fd1d994cc3564bfd","slug":"80-former-mlas-in-punjab-have-not-yet-returned-their-assembly-stickers-2023-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: चन्नी, बादल समेत 80 पूर्व विधायक कर रहे विस स्टीकर का दुरुपयोग, आप ने लगाए आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: चन्नी, बादल समेत 80 पूर्व विधायक कर रहे विस स्टीकर का दुरुपयोग, आप ने लगाए आरोप
Sun, 29 Jan 2023 12:31 AM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 29 Jan 2023 12:31 AM IST
सार
आप का आरोप है कि पंजाब में पूर्व विधायकों ने अब तक विस स्टीकर नहीं लौटाए हैं। पार्टी की ओर से कहा गया है कि पंजाब के लोगों ने जिनकी राजनीति को खारिज कर दिया है, वे अब पूर्व में मिले विशेषाधिकारों का दुरुपयोग करना बंद कर दें।
विज्ञापन
सुखबीर सिंह बादल, चरणजीत सिंह चन्नी और भगवंत मान।
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस और अकाली दल के पूर्व विधायकों ने विधानसभा से वाहनों के लिए दिए गए स्टिकरों का दुरुपयोग किया है। पार्टी की ओर से कहा गया है कि पंजाब के लोगों ने जिनकी राजनीति को खारिज कर दिया है, वे अब पूर्व में मिले विशेषाधिकारों का दुरुपयोग करना बंद कर दें।
विज्ञापन
शनिवार को पार्टी मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान पार्टी के मुख्य प्रवक्ता मलविंदर सिंह कंग ने आश्चर्य जताया कि पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल सहित 80 पूर्व विधायकों ने चुनाव हारने के महीनों बाद भी अपने विधानसभा स्टिकर वापस नहीं किए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि विधानसभा ने अब सभी पूर्व विधायकों को सदन के पिछले कार्यकाल के दौरान जारी किए गए विधायक स्टिकर वापस करने के लिए नोटिस भेजा है, जो कानून के अनुसार चुनाव हारने के बाद उन्हें समर्पण करना होता है। मान सरकार अब इन सब चीजों पर रोक लगाएगी। सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करने की किसी को भी अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन