फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   8 people were cheated of Rs 29 lakh, the accused fled after closing the office

Chandigarh News: 8 लोगों से 29 लाख ठगे, दफ्तर बंद कर भागे आरोपी

Tue, 09 Sep 2025 02:10 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
8 people were cheated of Rs 29 lakh, the accused fled after closing the office

विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर 17 की नेक्ससग्लाइड ओवरसीज कंसलटेंट इमिग्रेशन फर्म विदेश भेजने के नाम पर 8 लोगों से 29.09 लाख लेकर भाग गई। सेक्टर 17 थाना पुलिस ने नेक्ससग्लाइड ओवरसीज कंसल्टेंट की सुनंदन, पंकज और अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ऊना निवासी 23 साल की मुस्कान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया वह वर्क वीजा पर ऑस्ट्रेलिया जाना चाहती थी। उन्होंने फेसबुक पर सेक्टर 17 स्थित नेक्ससग्लाइड ओवरसीज कंसल्टेंट की एड देखी। वह पिता और फूफा के साथ मार्च में इमिग्रेशन दफ्तर में आईं। जहां उनकी मुलाकात ईशा शार्म से हुई। ईशा ने ऑस्ट्रेलिया का वर्क वीजा लगवाने के लिए 8 लाख रुपये मांगे। जिसपर पीड़िता ने ईशा को 15 हजार रुपये देकर ऑस्ट्रेलिया की फाइल अप्लाई करवा दी। पीड़िता ने इमिग्रेशन के ऑनर के बारे में पूछा तो ईशा ने दफ्तर में एक कैबिन में भेजकर एक व्यक्ति से मिलवाया। जिसने अपना नाम सुनंदन बताया और कहा कि वह कंपनी का एमडी है। उस व्यक्ति ने भी 8 लाख रुपये की मांग की। 6 लाख रुपये वीजा लगने से पहले और बाकी की रकम ऑस्ट्रेलिया जाने के बाद देने होंगे। मुस्कान के पिता ने उसी समय आरोपी को 80 हजार रुपये नकद दे दिए। उनके फूफा ने अपने अकाउंट से 2 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए। आरोपी ने रुपये लेने के बाद एग्रीमेंट दिया जिसपर ईशा ने अपने दस्तखत किए। 2 अप्रैल को पीड़िता अपने पिता और फूफा के साथ दोबारा नेक्ससग्लाइड ओवरसीज कंसलटेंट गई। जहां उन्होंने कहा कि वीजा प्रोसेस में है। जल्द वीजा आ जाएग। उसी दिन पिता ने एक लाख 75 हजार रुपये सुनंदन को दिए और तीन अप्रैल को फूफा के अकाउंट से 80 हजार रुपये ट्रांसफर किए लेकिन रकम लेने के बाद न तो आरोपियों ने वीजा लगवाया और न ही रकम वापस की। जिसके बाद आरोपी दफ्तर बंद कर भाग गए। पुलिस के अनुसार इसी तरह अलग अलग 7 लोगों के साथ भी इमिग्रेशन फर्म ने लगभग 23 लाख रुपये की ठगी की।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed