फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   8 leaders including former minister and MLA resign, two file nomination as independents

Chandigarh News: पूर्व मंत्री व विधायक समेत 8 नेताओं के इस्तीफे, दो ने निर्दलीय भरा पर्चा

Sun, 08 Sep 2024 05:55 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2024 05:55 AM IST
विज्ञापन
8 leaders including former minister and MLA resign, two file nomination as independents
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। भाजपा में बगावत थमने का नाम नहीं ले रही। पहली सूची जारी होने के तीन दिन बाद भी नेताओं के पार्टी छोड़ने और विरोध जताने का सिलसिला जारी रहा। पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक समेत 8 नेताओं ने इस्तीफे दे दिए। कुछ नेताओं ने पार्टी छोड़ने का एलान कर रखा है और फैसले के लिए रविवार को समर्थकों की बैठक बुलाई है। इतना ही नहीं, पार्टी छोड़ने वाले एक पूर्व मंत्री बच्चन सिंह आर्य ने सफीदों से और कैलाशचंद पाली ने महेंद्रगढ़ में नामांकन भी दाखिल कर दिया है। पूर्व मंत्री कविता जैन व उनके पति को दिल्ली बुला लिया है। टिकट नहीं मिलने से नाराज पूर्व मंत्री बच्चन सिंह आर्य, पूर्व विधायक बलकौर सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रीतम खोखर, झज्जर के किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष अमित अहलावत, पूर्व उम्मीदवार दाताराम, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य देवेंद्र चावला, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी सुरेंद्र उडाना, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष मीना चौहान ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

जैन-कांबोज का पक्ष सुनेगा शीर्ष नेतृत्व
उधर, सीएम नायब सिंह सैनी ने पूर्व मंत्री कविता जैन व भाजपा नेता राजीव जैन से फोन पर बातचीत की। उसके बाद भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने बातचीत के लिए दिल्ली बुलाया है। कविता जैन ने रविवार को समर्थकों की बैठक बुलाई है, जिसमें समर्थकों के साथ विचार-विमर्श करके आगामी फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन

भाजपा के सहप्रभारी बिप्लब कुमार देव ने पूर्व मंत्री कर्णदेव कांबोज से बातचीत की और उन्हें हाईकमान के सामने अपनी बात रखने का आश्वासन भी दिया।

चुनाव लड़ने पर फैसला नहीं
महम : भाजपा नेता शमशेर खरकड़ा व उनकी पत्नी राधा ने पैतृक गांव खरकड़ा में पंचायत की, जिसमें तय हुआ कि महम चौबीसी के बड़े गांवों में पंचायत करके चुनाव लड़ने या न लड़ने का निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेनू को टिकट देने की मांग
कलानौर : भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सूरजमल किलोई के आवास पर कार्यकर्ताओं की बैठक हुई, जिसमें हलके से रेनू डाबला का टिकट बदलने की मांग।

आजाद लड़ेंगी मीना चौहान
करनाल : भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष मीना चौहान ने आजाद चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है। वह नीलोखेड़ी से टिकट मांग रहीं थी।

महापंचायत में विरोध जताया
कलायत : पूर्व राज्यमंत्री कमलेश ढांडा को टिकट के विरोध में महापंचायत बुलाई गई, जिसमें प्रत्याशी के खिलाफ मतदान करने और उम्मीदवार तय करने का निर्णय लिया।

समर्थकों की बैठक बुलाई
थानेसर : टिकट न मिलने से खफा भाजपा नेता जयभगवान शर्मा डीडी ने रविवार को समर्थकों की बैठक बुलाई है। यहां से राज्यमंत्री सुभाष सुधा को तीसरी बार प्रत्याशी बनाया गया है।

बैठक में बनाएंगे आगामी रणनीति
पिहोवा : कंवलजीत अजराना को टिकट देने पर कार्यकर्ताओं का विरोध जारी है। पूर्व पार्षद रामधारी शर्मा के नेतृत्व में बैठक बुलाई गई है, जिसमें आगामी रणनीति बनाई जाएगी।

विरोध जताने पर बैठक से निकाला
उकलाना : पूर्व मंत्री अनूप धानक के कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर विरोध जताया। शोर-शराबे की बीच कार्यकर्ताओं को बैठक से बाहर निकाल दिया।

पिछड़ा समाज को टिकट की मांग
पानीपत : कार्यकर्ताओं से बैठक में रघुनाथ कश्यप ने पानीपत ग्रामीण से टिकट न मिलने पर दुख जताया। कहा, जातिगत समीकरण के हिसाब से भी पिछड़ा समाज को टिकट मिलना चाहिए था। भाजपा जिलाध्यक्ष ने शहर से टिकट न मिलने पर नाखुश पूर्व पार्षद लोकेश नांगरू को इसराना विधानसभा का प्रभारी बना दिया। इसके कुछ देर बाद ही सूची वापस ले ली। आरएसएस ने जिला स्तरीय बैठक कर विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की।

टिकट घोषित नहीं, पर्चा भर दिया
महेंद्रगढ़ : महेंद्रगढ़ में भाजपा ने टिकट घोषित नहीं किया है। पार्टी पर दबाव बनाने के लिए भाजपा उम्मीदवार के तौर पर कैलाशचंद पाली ने नामांकन भर दिया है। इस पर पाली का कहना है कि उन्होंने संगठन के इशारे पर नामांकन दाखिल किया है। अगर उनका नाम नहीं आता है तो वह नामांकन वापस ले लेंगे।

कमेटी लेगी चुनाव लड़ने या न लड़ने का फैसला
साढौरा : भाजपा नेता दाताराम भी प्रत्याशी के विरोध में उतर आए हैं। उन्होंने एक कमेटी का गठन किया जो उनके आजाद चुनाव लड़ने या अन्य दल को समर्थन देन का फैसला करेगी। उन्होंने कहा जब भाजपा यहां अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही थी तो उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में चुनाव लड़ा था। वहां दिन-रात मेहनत करने वालों का कोई मूल्य नहीं है।


भाजपा नेता के आवास से होर्डिंग-पोस्टर फाड़े
हिसार : पूर्व मंत्री प्रोफेसर छत्तरपाल के आवास पर भाजपा के होर्डिंग-पोस्टर फाड़े गए। परिजनों ने कहा भाजपा ने टिकट वितरण गलत किया है। बरवाला विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। वहीं, भाजपा प्रत्याशी डॉ. कमल गुप्ता ने अपने होर्डिंग्स में पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल, निवर्तमान मेयर गौतम सरदाना का भी फोटो लगाया है। इस पर मेयर गौतम सरदाना ने आपत्ति जाहिर की है। उन्होंने कहा कि 10 सितंबर को कार्यकर्ताओं की बैठक में चुनाव को लेकर फैसला लेंगे। किसी कीमत पर डॉ. कमल गुप्ता का सहयोग नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed