फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   8 hours power cut in punjab cities

आठ-आठ घंटे लंबे कट, लोगों में 'बिजली'

Mon, 02 Jun 2014 10:03 AM IST
रिंपी गुप्ता/अमर उजाला, पटियाला
रिंपी गुप्ता/अमर उजाला, पटियाला Updated Mon, 02 Jun 2014 10:03 AM IST
विज्ञापन
8 hours power cut in punjab cities

पंजाब में बिजली संकट गहरा गया है। पहले पांच घंटे तक गुल रहने वाली बिजली अब आठ घंटे रुलाने लगी है। राज्य के तीन में से दो थर्मल प्लांटों में कोयले की कमी के चलते बिजली उत्पादन ठप हो गया है। आने वाले दिनों में बिजली कटौती बढ़ने की आशंका है।

विज्ञापन


दरअसल राज्य के दो थर्मल प्लांटों में केवल कुछ दिन का ही कोयला बचा है। इसके चलते पावरकॉम ने तीनों प्लांटों के 14 यूनिटों में से छह यूनिटों को फिर से बंद करा दिया है। इससे बिजली की बढ़ती मांग की तुलना में उपलब्धता कम हो गई है और लोगों को कट का सामना करना पड़ा रहा है, लेकिन पावरकॉम ने कोल सप्लाई करने वाली कंपनी पैनएम के खिलाफ कोई कदम उठाने की बजाय बाहर से महंगे दामों पर और बिजली खरीदने का समझौता किया है।

विज्ञापन

कोयले की कमी के कारण 5 यूनिट बंद

8 hours power cut in punjab cities

पावरकॉम मैनेजमेंट से बातचीत के बाद पैनएम कोल सप्लाई कंपनी ने पंजाब के तीनों थर्मल प्लांटों बठिंडा, लहरां मोहब्बत और रोपड़ को कोयले की सप्लाई शुरू तो कर दी है, लेकिन मांग की तुलना में यह बहुत कम है। वर्तमान में लहरां मोहब्बत में केवल 11 दिन का, जबकि बठिंडा प्लांट में 13 दिन का कोयला बचा है जबकि नियमों के मुताबिक थर्मल प्लांट में 22 से 23 दिन का कोयला होना जरूरी है। केवल रोपड़ थर्मल प्लांट में 28 दिन का कोयला है।

कोयले की कमी के कारण पावरकॉम ने लहरां मोहब्बत के चार में से तीन यूनिट और बठिंडा के चार में दो यूनिट बंद करा दिए हैं। वर्तमान में लहरां और बठिंडा प्लांटों का केवल एक-एक यूनिट चल रहा है।

रोपड़ के सभी छह यूनिट चल रहे हैं। इस तरह से कुल 14 यूनिटों में से छह फिलहाल बंद हैं। ऐसे में बिजली की उपलब्धता कम होने से उपभोक्ताओं को बिजली कट का सामना करना पड़ रहा है।

पंजाब में इस समय गांवों से लेकर शहरों तक दो से आठ घंटे के पावर कट लग रहे हैं। बिजली की मांग इस समय रोजाना 1500 लाख यूनिट से अधिक है, जबकि उपलब्धता 1350 लाख यूनिट तक ही है।

महंगे दामों में खरीदी बिजली

8 hours power cut in punjab cities

पावरकॉम बिजली की मांग को पूरा करने के लिए बाहर से शॉर्ट टर्म समझौते के तहत पावर खरीद रहा है। इसके तहत 485 मेगावाट बिजली और खरीद ली है, जो 10 जून से रोजाना पंजाब को मिलेगी।

यह बिजली अपने थर्मल प्लांटों में जनरेट की गई बिजली के मुकाबले काफी महंगी पड़ेगी। पावरकॉम पैनएम के खिलाफ कोई कदम नहीं उठा रहा है, जो प्लांटों को पूरा कोयला सप्लाई नहीं कर रही है।

कोट
कोयले के संकट के कारण यूनिट बंद कराए गए हैं। बिजली संकट दूर करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।
केएस मान, चीफ इंजीनियर, बठिंडा थर्मल प्लांट

विज्ञापन

नंबर गेम

8 hours power cut in punjab cities

13 दिन तक का ही कोयला बचा है थर्मल प्लांटों में
23 दिन का कोयला स्टॉक में होना अनिवार्य
1500 लाख यूनिट है बिजली की मांग
1350 लाख यूनिट बिजली हो रही उपलब्ध
150 लाख यूनिट बिजली की कमी
485 मेगावाट और बिजली खरीदी शॉर्ट टर्म समझौते के तहत
10 जून से रोजाना उपलब्ध हो सकेगी बिजली
---------------------------
मुख्य शहरों में पावर कट
अमृतसर  3-6 घंटे
जालंधर   2-3 घंटे
लुधियाना  2-3 घंटे
मोहाली    1 घंटा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed