फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   8 deaths and 162 fresh corona cases reports in Punjab

कोरोना वायरस: पंजाब में संक्रमण से आठ की मौत, 162 पॉजिटिव मिले, नए वैरिएंट की जांच होगी तेज

Sat, 10 Jul 2021 01:30 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 10 Jul 2021 01:30 AM IST
सार

कोरोना के नए वैरिएंट की जांच के लिए पंजाब के पटियाला में एक लैब स्थापित की जाएगी। यह लैब इसी महीने शुरू हो जाएगी। 25 जुलाई तक मशीनें स्थापित कर दी जाएंगी। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कोरोना के बदलते स्वरूप की जांच को विस्तृत करने का आदेश दिया है। बता दें कि पंजाब में अभी डेल्टा प्लस के दो मामले हैं। 

विज्ञापन
8 deaths and 162 fresh corona cases reports in Punjab
फाइल फोटो। - फोटो : पीटीआई

विस्तार

पंजाब में कोरोना संक्रमण से शुक्रवार को 8 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। संक्रमण के 162 नए मामले सामने आए हैं। अब तक सूबे में 16168 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में शुक्रवार को बठिंडा में 2, फरीदकोट, जालंधर, कपूरथला, लुधियाना, संगरूर और तरनतारन में 1-1 मरीज की मौत हो गई। राज्य में ब्लैक फंगस के 6 मामले सामने आए हैं।

विज्ञापन


कोरोना वायरस के बदलते रूप के जांच का आदेश
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शुक्रवार को संबंधित विभागों को कोरोना वायरस के बदलते स्वरूपों की जांच को और विस्तृत करने का आदेश दिया है, ताकि कोविड के नए प्रकार के मामलों की पहचान की जा सके। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने मोहाली के रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी के लिए आईसीएमआर के साथ एमओयू पूरा करने के प्रोजेक्ट में तेजी लाने का आदेश भी दिया है। हालांकि डेल्टा प्लस (मई माह की सैंपलिंग के आधार पर पहले आए दो मामलों के अलावा) स्वरूप का कोई भी नया मामला प्रदेश में सामने नहीं आया है। फिर भी मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि सरकारी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल पटियाला में वायरस के बदलते स्वरूपों की पहचान संबंधी लैब इसी महीने शुरू की जाएगी। मशीनें 25 जुलाई तक स्थापित कर दी जाएंगी। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने इस बात पर संतोष प्रकट किया कि राज्य द्वारा अगले हफ्ते सरकारी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल पटियाला में एक पायलट प्रोजेक्ट द्वारा सूखी पट्टी के साथ जांच की शुरुआत की जा रही है। आरटीपीसीआर जांच की तुलना में सूखी पट्टी के साथ जांच के ढंग की संवेदनशीलता 79 प्रतिशत जबकि सटीकता 99 प्रतिशत है। भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के मुताबिक, पंजाब ने 10 स्वास्थ्य संस्थानों की पहचान की है और हर स्थान पर कम से कम 15 सैंपल प्रत्येक 15 दिन बाद वायरस के बदलते स्वरूपों की पहचान के लिए भेजे जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed