फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   7th class student sent mail to principal, said- I am vice principal please send me question paper

सातवीं के बच्चे की करतूत: प्रिंसिपल को वाइस प्रिंसिपल बन भेजा मेल, मांग लिया प्रश्नपत्र... ऐसे रचा पूरा खेल

Tue, 12 Aug 2025 01:15 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संदीप खत्री, संवाद, चंडीगढ़
संदीप खत्री, संवाद, चंडीगढ़ Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो Updated Tue, 12 Aug 2025 01:15 AM IST
सार

चंडीगढ़ के नामी निजी स्कूल के सातवीं कक्षा के बच्चे ने प्रिंसिपल को मेल भेजी और खुद को वाइस प्रिंसिपल बता प्रश्न पत्र मांग लिया। बच्चे की हरकत का खुलासा होने के बाद से टीचर और प्रिंसिपल हैरान हैं।

विज्ञापन
7th class student sent mail to principal, said- I am vice principal please send me question paper
चंडीगढ़ में बच्चे ने किया कांड - फोटो : amar ujala

विस्तार

चंडीगढ़ के एक नामी निजी स्कूल में ऐसी घटना हुई, जिसने शिक्षकों और अभिभावकों को हैरत में डाल दिया।

विज्ञापन


सातवीं कक्षा के एक मासूम से दिखने वाले छात्र ने चालाकी से प्रिंसिपल को ईमेल भेजकर सातवीं कक्षा का प्रश्न पत्र मंगवा लिया। मामले का खुलासा तब हुआ, जब अगले दिन परीक्षा के समय पता चला कि वाइस प्रिंसिपल ने न तो कोई पेपर मांगा और न ही उन्हें मिला। इस पर स्कूल प्रबंधन ने पुलिस को शिकायत दी।

यह भी पढ़ें: Land Pooling Policy 2025: भगवंत मान सरकार ने मानी किसानों की बात, पंजाब में लैंड पूलिंग पॉलिसी वापस ली

विज्ञापन

मेल में लिखी ऐसी भाषा कि प्रिंसिपल को नहीं हुआ शक

सूत्रों के अनुसार, इस छात्र ने न केवल वाइस प्रिंसिपल की भाषा और अंदाज अपनाया, बल्कि मेल में इतनी सटीकता से शब्दों का चयन किया कि प्रिंसिपल को एक पल के लिए भी शक नहीं हुआ। प्रिंसिपल ने भी विश्वास के चलते बिना कुछ सोचे प्रश्नपत्र भेज दिया। हैरानी तब हुई जब परीक्षा के दिन कक्षा में प्रश्न पत्र पहुंचा ही नहीं। वाइस प्रिंसिपल से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि ऐसी कोई भी मेल उन्होंने की ही नहीं है। इस पर प्रिंसिपल के पैरों तले जमीन खिसक गई।

मेल ट्रैक होने पर पकड़ा गया स्टूडेंट

मामले का खुलासा होने पर स्कूल प्रबंधन ने साइबर थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई। साइबर थाने की आईटी सेल ने मेल ट्रैकिंग में पाया कि यह ईमेल छात्र के निजी अकाउंट से भेजा गया था। छात्र इतना शातिर था कि उसने वाइस प्रिंसिपल की मेल से मिलती-जुलती ई-मेल फेक आईडी भी बनाई। इसी फेक आईडी से ईमेल करके छात्र की ओर से प्रिंसिपल से प्रश्नपत्र की मांग की गई। घटना सामने आते ही शिक्षकों के चेहरों पर हैरानी और चिंता दोनों साफ झलक रही थीं।

छात्र को जुवेनाइल कोर्ट भेजा

साइबर क्राइम थाना पुलिस ने ईमेल की तकनीकी जांच की तो पता चला कि स्कूल के ही एक छात्र ने ईमेल की थी। इसके बाद पुलिस ने स्कूल के नाबालिग छात्र को पकड़ लिया। पुलिस ने किशोर को जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed