फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   79 cases of dengue in the city so far, advisory issued

Chandigarh News: शहर में डेंगू के अब तक 79 मामले, एडवाइजरी जारी

Tue, 12 Sep 2023 02:29 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Sep 2023 02:29 AM IST
विज्ञापन
79 cases of dengue in the city so far, advisory issued
चंडीगढ़। शहर में अब तक डेंगू के 79 मामले आ चुके हैं। इसमें से 27 मरीज सिर्फ सितंबर महीने में मिले हैं। मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को एडवाइजरी जारी किया है। इसमें लोगों को मच्छरों से बचाव के प्रति जागरूक रहने को कहा गया है। शहर के सरकारी अस्पतालों में डेंगू के जांच की सुविधा निशुल्क है। यूटी मलेरिया विंग के अभियान में फॉगिंग और लारवा रोधी गतिविधियां शामिल हैं। इसके बावजूद समस्या हल नहीं हुई है। स्वास्थ्य निदेशक डॉ. सुमन सिंह ने बताया कि मलेरिया विंग की टीमें किसी भी संभावित समस्या से निपटने के लिए सतर्क और पूरी तरह तैयार हैं। गौरतलब है कि शहर में मनीमाजरा, मौलीजागरां, बुड़ैल, दड़वा, धनास और रामदरबार की पहचान सबसे ज्यादा डेंगू प्रभावित इलाकों के रूप में की गई है। इसके अतिरिक्त, हल्लोमाजरा, बहलाना, खुड्डा लाहौरा, खुड्डा अलीशेर, मलोया, सारंगपुर और सेक्टर-19, 20, 22, 25 और 27 को संवेदनशील क्षेत्रों के रूप में पहचान की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed