फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   7.62 lakh cheated on the pretext of part time job

Chandigarh News: पार्ट टाइम नौकरी का झांसा देकर 7.62 लाख ठगे

Mon, 03 Jul 2023 01:19 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jul 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
7.62 lakh cheated on the pretext of part time job
चंडीगढ़। घर बैठे पार्ट टाइम नौकरी का झांसा देकर सेक्टर-22डी की एक महिला के साथ 7.62 लाख रुपये की ठगी की गई। साइबर क्राइम पुलिस थाने में धोखाधड़ी, जालसाजी और आपराधिक साजिश रचने की धाराओं के तहत आरोपी पर मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि किसी अज्ञात ने उन्हें व्हाट्सएप संदेश भेजा और एक लिंक दिया। इसमें घर बैठे पार्ट टाइम नौकरी का झांसा देकर कई टास्क दिए गए ताकि वह मुनाफा कमा सके। महिला ने बताया कि उन्हें फर्जी संदेश भेजने वाले ने अपना नाम सागरिक यादव बताया और कहा कि वह जेबरा टेकीज सोल्यूशन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड से है। उसने घर बैठे पैसे कमाने का लालच देकर कहा कि उसे कुछ यूट्यूब वीडियो लाइक और सब्सक्राइब करनी होंगी। यह उसे लिंक के जरिए भेजी जाएंगी। वहीं, कुछ रकम जमा भी करवाने को कहा गया। इसके बाद जमा करवाई रकम के अलावा रिवार्ड आता गया। वह कुल 140 सदस्यों वाले ग्रुप में यह काम कर रही थी। इसके बाद चार सदस्यों वाले एक ग्रुप में उसे रखा गया। महिला ने बताया कि टेलीग्राम पर भी आरोपी ने उसे लिंक भेजा और जॉब कोड दिया। इसके बाद कुछ मर्चेंट टास्क भी बताए गए। इस दौरान एक टास्क में उससे गलती हो गई। फर्जी टीचर ने कहा कि उनकी रकम वापस नहीं मिलेगी जब तक वह हुए नुकसान की भरपाई नहीं करवाती। इसके बाद उसने 1.90 लाख रुपये जमा करवा दिए लेकिन उसे मुनाफा नहीं आया और कहा गया कि उसका क्रेडिट स्कोर कम है। इसके बाद ठगों ने खाते में रकम जमा करवाने को कहा। 21 फरवरी से 27 मार्च तक कुल 7.62 लाख रुपये उसने जमा करवा दिए। बाद में पता चला कि मुनाफा कमाने के लालच में उनके साथ यह ठगी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed