फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   75% of the garbage mountain has been cleared, rain is causing problems in work

Chandigarh News: कूड़े का पहाड़ 75 फीसदी तक समाप्त, बारिश से काम में आ रही दिक्कत

Tue, 22 Jul 2025 01:46 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
75% of the garbage mountain has been cleared, rain is causing problems in work
विज्ञापन


चंडीगढ़। डड्डूमाजरा स्थित कूड़े का पहाड़ करीबी 75 फीसदी हिस्सा समाप्त हो गया है। आने वाले कुछ समय में इस जगह को पूरी तरह से कूड़ामुक्त कर दिया जाएगा।
नगर आयुक्त अमित कुमार ने बताया कि डड्डूमाजरा डंपसाइट पर तीसरे और अंतिम पुराने कचरे के ढेर का बायोरेमेडिएशन पूरा होने के करीब है। हालांकि कूड़े का पहाड़ को खत्म करने की डेडलाइन पहले ही खत्म हो गई है। अब सितंबर तक इसको खत्म करने की कोशिश की जाएगी। उन्होंने बताया कि पिछले 6 महीनों में 45 से ज्यादा बार बारिश हुई है। हर बार बारिश की वजह से दो दिन से ज्यादा समय तक काम रुका रहा है। इस कारण करीब 90 दिन काम नहीं हो पाया है। जल्द काम समाप्त करने के लिए 20 फीसदी कर्मचारी बढ़ा दिए गए हैं।
विज्ञापन



2.40 लाख मीट्रिक टन कूड़ा हटाना था
यहां 2.40 लाख मीट्रिक टन पुराना कचरा हटाना है। इसको हटाने के लिए दो पालियों में काम किया जा रहा है। नगर आयुक्त ने बताया कि मौजूदा समय करीब 59,000 मीट्रिक टन कूड़ा शेष बचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article