फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   73th Independence Day 2019 Punjab CM Captain Amrinder Singh Hoisted National Flag in Jalandhar

73वें स्वतंत्रता दिवस पर पंजाब में जश्न-ए-आजादी, मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने फहराया तिंरगा

Thu, 15 Aug 2019 12:16 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर Published by: राजेश सैनी Updated Thu, 15 Aug 2019 12:16 PM IST
विज्ञापन
73th Independence Day 2019 Punjab CM Captain Amrinder Singh Hoisted National Flag in Jalandhar
कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : अमर उजाला

73वें स्वतंत्रता दिवस पर पंजाब के जालंधर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने तिरंगा फहराया। गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में आयोजित इस कार्यक्रम में जहां पुलिस जवानों, स्कूली बच्चों और एनएसीसी कैडेटों ने मार्चपास्ट किया, वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। आसपास के एरिया को सील करके हर आने-जाने वाले की चेकिंग की गई।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने देश की अमन-शांति और सद्भावना को आघात लगाने की कोशिश करने वाली ताकतों को सख्त चेतावनी दी और जवाब देने के लिए सभी को एकजुट होने का न्यौता दिया है। कैप्टन वीरवार को 73वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राज्य स्तरीय समागम के दौरान राष्ट्रीय झंडा फहराने के बाद गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में लोगों को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ देश विरोधी ताकतें हैं जो राज्य के विकास और शांतिपूर्ण माहौल से दुखी हैं।
विज्ञापन


आजादी संघर्ष में पंजाबियों के योगदान का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हम सभी का सांझा फर्ज बनता है कि हम बलिदानों व संघर्ष करके हासिल की आजादी को कायम रखें। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व, महात्मा गांधी जी के 150वें जन्म दिवस और जलियांवाला बाग के खूनी नरसंहार के 100 वर्ष पूरे होने के मद्देनजर 2019 एक ऐतिहासिक साल है जिसको पूरे जोश से मनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

नशों के विरुद्ध शुरू की जंग का जिक्र करते हुए सीएम ने बताया कि अब तक एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत 27,744 केस दर्ज किए गए हैं और 33,622 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा 767 किलो हेरोइन की बरामदगी और बड़ी मात्रा में और भी नशीले पदार्थ पकड़े गए हैं। उन्होंने बताया कि राज्य में नशों की गिरफ्त में फंसे 87000 व्यक्तियों का इलाज 178 क्लिनिकों में किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार खेत मजदूरों और जमीन के बिना किसानों जो प्राथमिक कृषि सहकारी सभाओं के सदस्य हैं, को 520 करोड़ रुपये मुहैया करवाने पर विचार कर रही है। उन्होंने यह भी बताया कि साल 2017 से लेकर अब तक गेहूँ और धान की फसलों की बिक्री से किसानों को 1.24 लाख करोड़ की कमाई हुई है। किसानों की आय में 32 प्रतिशत का विस्तार हुआ है। पिछले कुछ सालों में यह पहली बार हुआ है कि सरकारी स्कूलों ने प्राइवेट स्कूलों की अपेक्षा अच्छी कारगुजारी दिखाई है, जिसके अंतर्गत 10वीं कक्षा की समूचे तौर पर पास प्रतिशत में 8.7 प्रतिशत और 12वीं कक्षा में 4.45 प्रतिशत का विस्तार दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया कि 30 करोड़ रुपये खर्च कर 261 स्मार्ट स्कूल स्थापित किए गए हैं जो शैक्षिक तौर पर पिछड़े सभी 217 ब्लॉकों को कवर करते हैं। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व संबंधित लोगों को राज्य के कुल 12,700 गांवों में से हरेक गांव में 550 पौधे लाने की अपील की। अब तक 3500 गांवों में 40 लाख पौधे लगाए जा चुके हैं जिससे हमारा राज्य साफ सुथरा, हरा भरा और प्रदूषण मुक्त हो।

21 शख्सियतों को मिला स्टेट अवार्ड

73वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने विभिन्न क्षेत्रों में शानदार योगदान देने वाली 21 शख्सियतों को राज्य पुरस्कार के साथ सम्मानित किया। इसके अलावा नौ पुलिस अधिकारियों को उनकी विशेष सेवाओं के चलते मुख्यमंत्री पुलिस मेडल प्रदान किया गया। इन विजेताओं में सामाजिक तौर पर सक्रिय हस्तियां, कलाकार, साहित्यकार, कवि, प्रगतिशील किसान, पर्यावरण प्रेमी और सरकारी कर्मचारियों के अलावा एक कैंसर स्पेशलिस्ट भी शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने विजेताओं को सर्टिफिकेट और नकद इनाम से सम्मानित किया। इनमें मोगा के गांव दुनेके के डॉक्टर कुलवंत सिंह धालीवाल, पटियाला से ले. जनरल (सेवा-मुक्त) बिशन दास, ‘मुंडे अहमदगड़ दे वैलफेयर क्लब’ के प्रधान राकेश कुमार गर्ग, पठानकोट के गांव कानपुर से अमनदीप सिंह, मानसा से तरसेम चंद सेमी, जालंधर से पंडित मनु सीन, रोपड़ जिले के गांव संधूआं से जिन्दर सिंह, पटियाला से हर्ष कुमार हर्ष, राजपुरा से अभिषेक कुमार चौहान, पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला से कंप्यूटर माहिर डॉ. विशाल गोयल, पंजाबी लेखक गुरमीत सिंह सिंघल, लुधियाना से कैंसर सुपर स्पेशलिस्ट डॉ. दविन्दर सिंह संधू, जालंधर से राजेश कुमार भगत, खडूर साहिब के बाबा सेवा सिंह जी, पठानकोट से समीर शारदा, नवांशहर से ललित मोहन पाठक, अमृतसर से गुणबीर सिंह और पटियाला से वेटरिनरी इंस्पेक्टर अमनदीप सिंह शामिल हैं।

अन्य स्टेट अवार्डी में जालंधर के गांव हरीपुर की सरपंच सीता रानी, फतेहगढ़ साहिब से हरप्रीत सिंह ढिल्लों और मोहाली के गांव नयागांव से कुलदीप सिंह शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने नौ पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को उनकी शानदार सेवाओं के बदले मुख्यमंत्री पुलिस मेडल से सम्मानित किया। इनमें विजिलेंस ब्यूरो मोहाली के ज्वाइंट डायरेक्टर परमजीत सिंह गोराया, जालंधर रेंज के विजिलेंस ब्यूरो के एसएसपी दिलजिन्दर सिंह ढिल्लों, असिस्टेंट इंस्पेक्टर जनरल पुलिस इलेक्शन सेल हरबीर सिंह, पटियाला से सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस इन्वेस्टिगेशन हरमीत सिंह हुन्दल, इलेक्शन सैल के डीएसपी अमरोज सिंह, पंजाब पुलिस अकादमी फिल्लौर के डीएसपी सेवक सिंह, पुलिस थाना दाखा के प्रमुख इंस्पेक्टर जगदीश कुमार, पुलिस थाना मुल्लांपुर (मोहाली) के प्रमुख इंस्पेक्टर भगवान सिंह और जालंधर ग्रामीण में तैनात इंस्पेक्टर करनैल सिंह शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed