फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   70 years old women in athletic

यूवाओं में जोश जगा रहीं ये 70 पार की 'जवान'

Fri, 20 Dec 2013 01:57 AM IST
संजीव पंगोत्रा / अमर उजाला, चंडीगढ़
संजीव पंगोत्रा / अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 20 Dec 2013 01:57 AM IST
विज्ञापन
70 years old women in athletic

जिस उम्र में महिलाएं घर में बैठकर आराम करतीं हैं और पोते-पोती खिलातीं हैं, उस उम्र में राजरानी नय्यर और विद्यावती सचदेवा अपने हौसले और जज्बे के दम पर एथलेटिक में अच्छे-अच्छों को चुनौती दे रहीं हैं।

विज्ञापन


सचदेवा ने रिटायर्डमेंट के बाद अपने को फिट रखने के लिए योग का सहारा लिया। इसके बाद फिट रहने की ऐसी सनक चढ़ी की वह जनून बन गई।

आज वह रेस सहित कई एथलेटिक इवेंट में मेडल जीतकर दूसरों के सामने मिसाल पेश की है।

सेक्टर-44 निवासी 76 वर्षीय राज रानी नय्यर और 72 वर्षीय विद्यावती सचदेवा का कहना है कि वेटरन स्पोर्ट्स में मेडल जीतने का सिलसिला शुरू हुआ तो आज भी जारी है।
विज्ञापन


विद्यावती सचदेवा ने बताया वह बीएसएनएल में जॉब करतीं थीं। लेकिन, 2002 में रिटायर्टमेंट के बाद फिट रखने के लिए योग का सहारा लिया। वहीं, राजरानी नय्यर हाउस वाइफ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सचदेवा की उपलब्धियां
15 दिसंबर 2013 को खेले गए वेटरन प्रतियोगिता में तीन कि लोमिटर वॉक में गोल्ड मेडल जीता। 17 दिसंबर को अमृतसर में खेले गए नार्थ जोन वेटरन टूर्नामेंट में विद्यावती सचदेवा ने 70 वर्ष आयु वर्ग में पांच गोल्ड मेडल जीतने में कामयाब रहीं। उन्होंने 100 मीटर, 200 मीटर, 800 मीटर और डिस्कस थ्रो में गोल्ड मेडल जीते।

हाउस वाइफ से खेले के मैदान तक
76 वर्षीय राज रानी नय्यर हाउस वाइफ हैं। परिवार के साथ साथ वह सामाजिक गतिविधियों और स्पोर्ट्स के जरिए अपने को व्यस्त रखतीं हैं।

उनके अनुसार, शरीर को निरोगी रखने के लिए काम करें और हमेशा अपने आप को व्यस्त रखें। मुझे औरों की तरह समय को खोना नहीं है, बल्कि उसे खुलकर जीना है।

उन्होंने अमृतसर में खेले गए नार्थ जोन वेटरन टूर्नामेंट 75 वर्ष आयु वर्ग में 100 मीटर, 200 मीटर, 800 मीटर और डिस्कस थ्रो में 4 गोल्ड मेडल जीते। वह अभी तक 20 से अधिक मेडल जीत चुकी हैं।


ये है दिनचर्या
राज रानी नय्यर और विद्यावती सचदेवा रोजाना सुबह और शाम 2 घंटें से अधिक सैर करती हैं। इसके  साथ ही वह योगा करती हैं। यही नहीं इसी सेक्टर में योग क्लास में वह अन्य महिलाओं को योग के जरिए फिट रखने के टिप्स भी देती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed