फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   7 minute kathak performance in 0 degree temperature video

0 डिग्री में बेटी का 7 मिनट का कथक डांस देखना चाहेंगे, वीडियो

Sun, 25 Oct 2015 08:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब) Updated Sun, 25 Oct 2015 08:03 AM IST
विज्ञापन
7 minute kathak performance in 0 degree temperature video

जहां सांस लेना मुश्किल है, वहां देश की एक बेटी ने 7 मिनट तक कथक कर लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराया है। ये है पंजाब के पटियाला की रहने वाली श्रुति गुप्ता।

विज्ञापन


28 साल की इस युवती ने हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में बारालाचा के पास 17198.16 फीट (लगभग 5242 मीटर) की ऊंचाई पर 7 मिनट कत्थक किया।

इस जगह पर 0 डिग्री तापमान होता है और सांस लेना मुश्किल होता है, लेकिन श्रुति ने यह कर दिखाया। अब उसका यह रिकॉर्ड लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड में दर्ज होगा। श्रुति ने अपनी इस परफॉर्मेंस को 'प्रकृति निर्वाण रूपम' नाम दिया है।
विज्ञापन


श्रुति बताती हैं कि ये एक मुश्किल काम था, लेकिन इसके लिए वे 6 महीने से प्रैक्टिस कर रही थीं। श्रुति ने अपनी यह स्पेशल परफॉर्मेंस देश की रक्षा के लिए सीमा पर तैनात सेना के जवानों को समर्पित की।

विज्ञापन
विज्ञापन

माउंट एवरेस्ट पर कथक करना है श्रुति का सपना

7 minute kathak performance in 0 degree temperature video

इस परफॉर्मेंस के साथ ही श्रुति ने बिलासपुर में बना 7217.84 फीट का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया, लेकिन श्रुति गुप्ता (28) के हौसले बुलंद हैं।

अमर उजाला से खास बातचीत में श्रुति ने कहा कि उनका सपना माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई करके उस पर कथक करना है। अपने इस ड्रीम प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए जल्द ही वह तैयारी शुरू करने जा रही हैं। हो सका तो इस प्रोजेक्ट को वह अगले साल पूरा करना चाहेंगी। श्रुति अपनी इस उपलब्धि पर काफी खुश हैं और अपने सपने को पूरा करने के लिए भी उत्साहित हैं।

श्रुति ने कहा कि वह लोग जो आज भी लड़कियों को बोझ मान कर कोख में उन्हें मरवा डालते हैं, वह समाज पर कलंक हैं। अगर वह लड़की होकर इतना कुछ कर सकती हैं, तो बाकी भी कर सकती हैं। इसलिए लड़कियों को बोझ न समझा जाए। वह अपनी तरफ से समाज को कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ संदेश देती हैं।

देश भर में 300 से ज्यादा परफॉर्मेंस दे चुकी हैं

7 minute kathak performance in 0 degree temperature video

लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड बनाने वाली श्रुति मूलरूप से हिमाचल प्रदेश के सोलन की हैं, लेकिन पिछले एक साल से उनका परिवार पटियाला में रह रहा है। श्रुति पंजाब यूनविर्सिटी पटियाला से कथक में मास्टर्स कर रही हैं। साथ ही वे पंडित राजेंद्र गंगानी से कत्‍थक सीख रही हैं। एमए कथक से पहले श्रुति शिमला यूनिवर्सिटी से एमए सितार कर चुकी हैं।

श्रुति अब तक देश भर में 300 से ज्यादा परफॉर्मेंस दे चुकी हैं, लेकिन कुछ अलग करने की चाहत ने उनकी इस प्रस्तुति को दुनिया भर में खास बना दिया। श्रुति ने अपनी सफलता का श्रेय पिता आरबी गुप्ता, मां परवीन गुप्ता और पति व सबसे खास अपने गुरु पंडित राजेंद्र गंगानी को दिया।

यहां देखें वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed