फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   6th World Kabaddi Cup: USA and Australia won the match

6वां विश्व कबड्डी कप: यूएसए और आस्ट्रेलिया के पुरुषों ने जीते मैच

Fri, 11 Nov 2016 09:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 11 Nov 2016 09:22 AM IST
विज्ञापन
6th World Kabaddi Cup: USA and Australia won the match
यूएसए और आस्ट्रेलिया के पुरुषों ने जीते मैच - फोटो : अमर उजाला
6वें विश्व कबड्डी कप के तीन मैच वीरवार को जालंधर के कस्बा आदमपुर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेले गये। पुरुष वर्ग में यूएसए और आस्ट्रेलिया ने मैच जीता, जबकि महिला वर्ग में न्यूजीलैंड ने जीत दर्ज की। पहली बार आदमपुर के स्टेडियम में विश्व कबड्डी कप के मैच खेले गये।
विज्ञापन


पुरुष वर्ग के पहले मैच में यूएसए के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए तंजानिया को 59-23 से पराजित किया। यूएसए के रेडर हरनेक दुल्ला व जतिंदरपाल ने 10-10 प्वाइंट हासिल किए। स्टॉपर हरजिंदर को 5 व नवप्रीत को 4 प्वाइंट मिले। तंजानिया टीम के रेडर जोसफ ने 10, बेंजामिन व गैसपेर ने 8-8 प्वाइंट हासिल किये, जबकि स्टॉपर गेरवास व गेयोफरे ने 1-1 प्वाइंट प्राप्त किया। 
विज्ञापन


पुरुष वर्ग के दूसरे मैच में आस्ट्रेलिया ने अर्जेंटीना को 58-43 से हराया। विजेता टीम से आस्ट्रेलिया के रेडर राजकुमार ने 19 व बूटा ने 13 प्वाइंट और स्टॉपर जसवीर व सुखदीप ने 5-5 प्वाइंट प्राप्त किए। वहीं अर्जेंटीना के रेडर अलेक्जांद्रो ने 13, ब्रूनो ने 9 व फसाउंदे ने 9 प्वाइंट और स्टॉपर चपौइओ व फेडेरिको ने 2-2 प्वाइंट हासिल किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद महिला वर्ग के हुए मैच में न्यूजीलैंड की धुरंधर खिलाड़ियों ने सिएरा लियॉन को 47-17 के अंतर से मात दी। विजेता टीम से न्यूजीलैंड के रेडर लेलानी ने 9 व एलिजाबेथ ने 7 प्वाइंट और स्टॉपर तायला फोर्ड ने 7 व एडेलिना टीटो ने 3 प्वाइंट हासिल किए। सिएरा लियॉन के रेडर सांगरी ने 5 व सोलोमन दुलन ने 4 प्वाइंट प्राप्त किये, जबकि स्टॉपर कोरोम इस्टटा ने 3 प्वाइंट प्राप्त किए।


मैच के दौरान पंजाबी गायक कुलविंदर बिल्ला ने दर्शकों को मनोरंजन किया। डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल बतौर मुख्यातिथि उपस्थित उपस्थित हुए। इस मौके पर अदामपुर से अकाली विधायक पवन कुमार टीनू, विधायक सरवन सिंह फिल्लौर, गुरप्रताप सिंह वडाला, मोहिंदर कौर जोश, एसजीपीसी मैंबर रणजीत सिंह काहलो, परमजीत सिंह राएपुर, डायरेक्टर स्पोर्ट्स पंजाब राहुल गुप्ता, डीसी कमल किशोर यादव, सहायक डायरेक्टर स्पोर्ट्स करतार सिंह, जिला खेल अधिकारी अमरीक सिंह उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed