{"_id":"5ae4d4bcfccdbf7b603bf4ce3fa1b40f","slug":"6th-fir-on-sukhbir-kataria-in-case-of-fake-vote","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी वोट मामले में खेल राज्यमंत्री पर छठी एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी वोट मामले में खेल राज्यमंत्री पर छठी एफआईआर
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sun, 20 Apr 2014 10:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्जी वोट मामले से घिरे प्रदेश के खेल राज्य मंत्री सुखबीर कटारिया की मुश्किल कम होती नजर नहीं आ रही हैं। चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट कविता यादव की अदालत के आदेश पर सिटी थाना पुलिस ने शुक्रवार को मंत्री सहित दस लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
सेक्टर 12 में मकान संख्या 402 में रहने वाले ओपी कटारिया की याचिका पर सुनवाई के बाद जेएमआईसी की अदालत ने सिटी थाना पुलिस को धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
सिटी थाना पुलिस ने शुक्रवार को खेड़ा देवत रोड पर 540 नंबर मकान में रहने वाले राम प्रकाश राठी, सुदेश, संदीप, सुधीर व खेल राज्य मंत्री सुखबीर कटारिया, देवेन्द्र अज्ञात कानूनगो, बीएलओ सहित दस लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। इसकी जांच एसआईटी को सौंप दी है।
विज्ञापन
एसीपी पालम विहार के नेतृत्व में गठित टीम की ओर से पहले दर्ज पांच मामलों की जांच की जा रही है। मतदाता जागरुकता मंच की ओर से ओर से खेल राज्य मंत्री पर फर्जी वोट बनवाने के आरोप में अलग-अलग 42 मामले दायर किए गए हैं। अदालत की ओर से एक के बाद एक हो रहे आदेश पर सिटी थाना पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।
पुलिस ने मामले की जांच एसआईटी को सौंपी
एक मकान में
59 वोट
राज्य मंत्री के खिलाफ याचिका डालने वाले ओपी कटारिया कहते हैं कि 540 खेड़ा देवत रोड का जिक्र किया गया है। इस तरह का कोई मकान नंबर है ही नहीं। इस मकान नंबर पर गुड़गांव गांव के बूथ पर 59 वोट हैं।