फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   65 corona patients found, one dead

कोरोना के 65 मरीज मिले, एक की मौत

Sun, 20 Dec 2020 02:11 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 20 Dec 2020 02:11 AM IST
विज्ञापन
65 corona patients found, one dead
चंडीगढ़। शहर में शनिवार को कोरोना से जहां एक मरीज की मौत की पुष्टि की गई, वहीं 65 नए संक्रमित मिले। मृतक की पहचान सेक्टर-44 निवासी 57 वर्षीय पुरुष के रूप में हुई है। इलाज के दौरान उन्होंने जीएमसीएच-32 में दम तोड़ दिया। वह कोरोना पॉजिटिव होने के साथ ही सांस संबंधी गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। वहीं दूसरी तरफ होम आइसोलेशन में रखे गए 105 मरीजों को 10 दिन की अवधि पूरी हो जाने पर छुट्टी दे दी गई। शनिवार को 1205 लोगों की जांच की गई, जिसमें 65 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं, 139 की रिपोर्ट आनी बाकी है। नए मिले 65 मरीजों में पुरुषों की संख्या 40 और महिलाओं की संख्या 25 है। इसके साथ ही शहर में पॉजिटिव केसों की संख्या 19044 हो गई है जबकि अब तक 306 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं 18244 मरीज ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed