फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   62 year old farmer dies on Khanauri border during Kisan Andolan

Kisan Andolan: खनौरी बॉर्डर पर एक और किसान की मौत, कुछ दिन पहले की थी बेटे की शादी, गांव में मातम

Fri, 23 Feb 2024 04:34 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 23 Feb 2024 04:34 PM IST
सार

पंजाब और हरियाणा सीमा पर किसानों का आंदोलन जारी है। शुक्रवार को एक और किसान की मौत हो गई है। वहीं बुधवार को नौजवान किसान शुभकरण सिंह ने भी आंदोलन में अपनी जान गंवाई थी। पंजाब के किसान संगठन दिल्ली कूच को निकले हैं। मगर हरियाणा पुलिस ने उन्हें सीमा पर ही रोक लिया है।

विज्ञापन
62 year old farmer dies on Khanauri border during Kisan Andolan
किसान आंदोलन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

खनौरी बॉर्डर पर एक और किसान की मौत हो गई। मृतक किसान दर्शन सिंह (62) बठिंडा के गांव अमरगढ़ के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि आंसू गैस की चपेट में आने से उनकी जान गई है। किसान दर्शन सिंह ने कुछ दिन पहले ही अपने बेटे की शादी की थी। पिछले कई दिनों से खनौरी बार्डर पर डटे थे। 

विज्ञापन


दर्शन सिंह अपने पीछे एक बेटा और एक बेटी को छोड़ गए हैं। किसान ने अपनी बेटी की शादी करीब आठ वर्ष पहले कर दी थी और इकलौते बेटे की शादी कुछ दिन पहले की थी। इसके बाद वह किसान आंदोलन में शामिल होने खनौरी बॉर्डर आ गए थे। ग्रामीणों के अनुसार मृतक किसान दर्शन सिंह के पास आठ एकड़ जमीन थी। उन पर पांच लाख रुपये से अधिक का कर्ज था। 
विज्ञापन


खनौरी बॉर्डर पर किसानों ने बताया कि दर्शन सिंह भी अन्य किसानों की तरह हरियाणा पुलिस का सामना कर रहे थे। पुलिस ने गोले फेंके। इनके धुएं की चपेट में आने से दर्शन सिंह की तबीयत बिगड़ गई और कुछ समय बाद मौत हो गई। किसान हरविंदर सिंह ने बताया कि मृतक किसान के शव को पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में रखा गया है। जहां पर उनका पोस्टमार्टम करने के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में छाया मातम

शुक्रवार को सुबह जैसे ही किसान दर्शन सिंह की मौत की सूचना गांव पहुंची तो शोक की लहर छा गई। ग्रामीणों के अनुसार किसान दर्शन सिंह पिछले किसान आंदोलन में भी भाग लेने दिल्ली गए थे। इस बार 13 फरवरी से लगातर खनौरी बॉर्डर पर डटे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed