फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   60 thousand students of private schools could not fill board exam form in Haryana

संकट में भविष्य: निजी स्कूलों के 60 हजार बच्चे नहीं भर सके बोर्ड परीक्षा फार्म, अभिभावक व स्कूल संचालक परेशान

Fri, 16 Dec 2022 12:59 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 16 Dec 2022 12:59 AM IST
सार

कुंडू ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मांग की है कि दरियादिली दिखाते हुए वह 1338 अस्थायी स्कूलों को एक्सटेंशन दिलाएं ताकि बच्चे बोर्ड परीक्षा में बैठ सकें। स्कूल हाईकोर्ट भी गए हुए हैं, इस मामले की सुनवाई शुक्रवार को पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट में होनी है।

विज्ञापन
60 thousand students of private schools could not fill board exam form in Haryana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा के 1338 अस्थायी स्कूलों को इस साल एक्सटेंशन न मिलने पर 10वीं व 12वीं के करीब 60 हजार बच्चे बोर्ड परीक्षा फार्म नहीं भर पाए हैं। नियमित छात्र होने के बावजूद इन बच्चों के पेपर होंगे या नहीं, इसे लेकर अभिभावक व स्कूल संचालक परेशान हैं। प्रदेश सरकार अस्थायी मान्यता प्राप्त स्कूलों को हर साल एक वर्ष की एक्सटेंशन देती आई है लेकिन इस वर्ष मान्यता नहीं बढ़ाई गई। जिस कारण शिक्षा बोर्ड से स्कूल संबद्धता नहीं ले पाए, इसके चलते बच्चों के 10वीं व 12वीं के पंजीकरण व परीक्षा फार्म नहीं भरे जा सके। 

विज्ञापन


प्राइवेट स्कूल संघ के प्रदेशाध्यक्ष सत्यवान कुंडू ने कहा कि स्कूलों के एमआईएस पोर्टल पर ऑनलाइन दाखिले किए गए हैं, खेल निधि भी बच्चों ने शिक्षा विभाग में जमा करवाई है। परीक्षा फार्म भरवाने को लेकर बोर्ड चेयरमैन का कहना है कि हर वर्ष शिक्षा विभाग से अस्थायी स्कूलों को अनुमति मिलने के बाद ही संबद्धता दी जाती है। सत्र 2022-23 के लिए अस्थायी मान्यता प्राप्त स्कूलों की सूची संबद्धता के लिए स्कूल शिक्षा विभाग से प्राप्त नहीं हुई है। बोर्ड इन स्कूलों के बच्चों के फार्म भरवाने में असमर्थ है।
विज्ञापन


कुंडू ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मांग की है कि दरियादिली दिखाते हुए वह 1338 अस्थायी स्कूलों को एक्सटेंशन दिलाएं ताकि बच्चे बोर्ड परीक्षा में बैठ सकें। स्कूल हाईकोर्ट भी गए हुए हैं, इस मामले की सुनवाई शुक्रवार को पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट में होनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed