फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   60 Percent Milk Sample Failed in Chandigarh, UT Administration Report in High court

Alert: चंडीगढ़ में बिक रहा है घटिया दूध, फेल हुए 60 प्रतिशत सैंपल, हाईकोर्ट में हलफनामा

Tue, 20 Nov 2018 12:45 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 20 Nov 2018 12:45 PM IST
विज्ञापन
60 Percent Milk Sample Failed in Chandigarh, UT Administration Report in High court
types of milk
बच्चों को दूध देकर सेहतमंद बनाने में लगे अभिभावकों के लिए चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से हाईकोर्ट में सौंपा गया हलफनामा खतरे की घंटी बजाने वाला है। जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान यूटी प्रशासन ने माना की चंडीगढ़ में 60 प्रतिशत लोगों को मिलावटी दूध परोसा जा रहा है। सर्विंग इन ऑर्गेनाइजेशन इन लीगल इनिशिएटिव संस्था की ओर से सीनियर एडवोकेट रीटा कोहली व एडवोकेट कीरत पाल सिंह के जरिये दूध में मिलावट को लेकर जनहित याचिका दाखिल की गई थी। याचिका पर सोमवार को यूटी प्रशासन ने जवाब सौंपते हुए बताया कि दूध और दुग्ध उत्पादों में मिलावट और इससे लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभाव से वह अवगत हैं।
विज्ञापन


प्रशासन इस दिशा में गंभीर है और रेगुलर चेकिंग कर सैंपल भरे जाते हैं। प्रशासन ने बताया कि 2016-17 में कुल 571 सैंपल भरे गए, जिनमें से 358 मिलावटी थे। 2017-18 में 503 सैंपल भरे गए, जिनमें से 332 मिलावटी थे। अप्रैल 2018 से अक्तूबर के बीच 6 माह में 401 सैंपल भरे गए, जिनमें से 252 मिलावटी थे। इस तरह 2016 से अब तक भरे गए 1475 सैंपल में से 942 सैंपल घटिया गुणवत्ता के और मिलावटी निकले हैं। वहीं दुग्ध उत्पादों के सैंपल की बात की जाए तो पिछले 6 माह में लिए गए 25 सैंपल में से 7 सैंपल घटिया क्वालिटी के निकले हैं।
विज्ञापन


प्रशासन द्वारा सौंपे गए आंकड़े साबित करते हैं कि हर दस में से 6 लोगों को मिलावटी दूध मिल रहा है। दुग्ध उत्पादों की स्थिति भी बेहतर नहीं है। इस मामले में हरियाणा और पंजाब ने जवाब दाखिल करने के लिए समय दिए जाने की मांग की। वहीं केंद्र ने कहा कि हमने नियम बना दिए हैं और उन्हें लागू करना राज्य का काम है और केंद्र इसमें उनके साथ है। हाईकोर्ट ने यूटी प्रशासन के हलफनामे को रिकार्ड पर लेते हुए हरियाणा व पंजाब को जवाब दाखिल करने का समय देते हुए सुनवाई स्थगित कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश के 15 करोड़ लोग पी रहे हैं मिलावटी दूध
केस की सुनवाई के दौरान बताया गया कि केंद्र सरकार की ओर से सर्वे किया गया था। इसमें 6000 से अधिक सैंपल लिए गए थे। सैंपल की जांच के बाद 10 प्रतिशत से अधिक सैंपलों में मिलावट पाई गई थी। ऐसे में केंद्र के आंकड़ों से स्पष्ट है कि देश में करीब 15 करोड़ लोग मिलावटी दूध पी रहे हैं। अगर याची की मानें तो यह संख्या 100 करोड़ से अधिक की है, क्योंकि देश में 14 करोड़ लीटर दूध का उत्पादन होता है, लेकिन दूध की खपत देश में 65 करोड़ लीटर की है। उत्पादन और खपत के बीच के इतने बड़े अंतर से सवाल उठता है कि मांग कैसे पूरी होती है, जिसका जवाब है मिलावटखोरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed