{"_id":"10c135923a3cd86a50bbe0e4198e609a","slug":"6-pretender-in-congress-rebel-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"6 दावेदारों से कांग्रेसियों में खलबली, बागी गए दिल्ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
6 दावेदारों से कांग्रेसियों में खलबली, बागी गए दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 31 Jan 2014 05:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ लोकसभा सीट के लिए 6 कांग्रेसी नेताओं के आवेदन के बाद यहां के दिग्गज कांग्रेसियों में खलबली मच गई। अब सभी उम्मीदवारों की निगाह दिल्ली पर टिक गई। टिकट पाने के लिए जोड़तोड़ की राजनीति भी शुरू हो गई।
विज्ञापन
चंडीगढ़ से लोक सभा चुनाव की टिकट किसको दी जाए यह दिल्ली में ही तय होगा। ऐसे में टिकट के लिए आवेदन करने वालों में अगले कुछ दिन तक दिल्ली में डेरा डालने की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन
सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस की ओर से उम्मीदवारों की पहली सूची 15 फरवरी तक जारी कर दी जाएगी और उम्मीद है कि पहली सूची में ही चंडीगढ़ के उम्मीदवार का नाम भी होगा।
विज्ञापन
इलेक्शन कमेटी की बैठक जल्द
चंडीगढ़ कांग्रेस इलेक्शन कमेटी की बैठक जल्द होगी, जिसमें इन छह उम्मीदवारों के नाम पर विचार होगा। उम्मीद है कि कमेटी सभी छह का नाम हाईकमान को भेज देगी।
आल इंडिया कांग्रेस के महासचिव और चंडीगढ़ के इंचार्ज शकील अहमद एक दो दिन में चंडीगढ़ आएंगे। उनके आने के बाद बैठक होगी।
अगर कमेटी किसी का नाम काटती है तो बवाल होना तय है। ऐसे में कमेटी नाम शार्टलिस्ट करने का जोखिम उठाने की स्थिति में नहीं है।
लक्की मजबूती से पेश कर रहे दावेदारी
चंडीगढ़ जिला कांग्रेस के अध्यक्ष हरमोहिंदर सिंह लक्की जहां राहुल गांधी से मिल कर अपनी दावेदारी को मजबूत करने का प्रयास कर रहे हैं, वहीं चंद्रमुखी शर्मा को टिकट दिलाने के लिए केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी अहम भूमिका निभा रहे हैं।
वहीं, भूपेंद्र सिंह बडहेड़ी के लिए पूर्व केद्रीय मंत्री विनोद शर्मा अपने रसूख का इस्तेमाल कर रहे हैं। अन्य उम्मीदवार भी जोर लगा रहे हैं।
चंडीगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष बीबी बहल ने कहा कि इलेक्शन कमेटी की बैठक में नामांकन भरने वाले छह उम्मीदवारों के नाम पर विचार होगा। बैठक के बाद ही यह तय होगा कि हाईकमान को सभी छह नाम भेजने हैं या नहीं?
बंसल ने दिल्ली में डाला डेरा
कांग्रेस के कुछ नेताओं की ओर से बगावत पर उतरने के बाद से पवन कुमार बंसल ने जहां खामोशी साध ली है, वहीं उनके समर्थन में कई संगठन सामने आ रहे हैं।
बंसल दिल्ली में हैं, लेकिन उनके निवास स्थान पर उनके समर्थकों को आना लगातार जारी है। लोकसभा चुनाव में स्थानीय सांसद पवन कुमार बंसल के समर्थन में विभिन्न संगठन सामने आए हैं।
अखिल भारतीय सफाई मजदूर यूनियन और एससी/एसटी वेलफे यर फेडरेशन ने बंसल को अपना समर्थन देते हुए कहा कि सांसद द्वारा गरीब तबके के लोगों के किए गए काम सराहनीय हैं।