फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   6 new members added to the Administrator's Advisory Council

Chandigarh News: प्रशासक की सलाहकार परिषद में 6 नए सदस्य जुड़े

Thu, 12 Jun 2025 02:03 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
6 new members added to the Administrator's Advisory Council
चंडीगढ़। यूटी प्रशासक की सलाहकार परिषद में छह नए सदस्यों को शामिल किया गया है। इनमें से पांच का संबंध भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से है। यह परिषद 31 दिसंबर को पुनर्गठित की गई थी। अब कुल सदस्यों की संख्या बढ़कर 60 हो गई है। पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया इस परिषद के अध्यक्ष हैं।
विज्ञापन

चंडीगढ़ प्रशासन के गृह सचिव मनदीप सिंह बराड़ ने जारी आदेश जारी कर एडिशनल सॉलिसिटर जनरल ऑफ इंडिया व पूर्व सांसद सत्यपाल जैन, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व यूटी क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय टंडन, पूर्व मेयर व वकील देवेश मोदगिल, भाजपा के पार्षद व पूर्व मेयर अनूप गुप्ता, हरियाणा के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता और डड्डूमाजरा कॉलोनी में रहने वाले डॉ. रविंद्र नाथ को सलाहकार परिषद का सदस्य बनाया गया है। गृह विभाग के आदेश के अनुसार ये सभी परिषद के सदस्य 31 दिसंबर 2026 तक बने रहेंगे। बैठकों के लिए उन्हें कोई टीए-डीए नहीं मिलेगा। पहले परिषद में 57 सदस्य थे, जिनकी वर्ष 2023 में संख्या बढ़ाकर 59 कर दी गई थी, लेकिन 31 दिसंबर 2024 को एक आदेश जारी कर यह संख्या 54 कर दी गई थी, जो अब 60 हो गई है।
विज्ञापन


हर छह महीने में बुलानी होती है काउंसिल की बैठक
प्रशासक को हर छह महीने में परिषद की एक बैठक बुलानी होती है, जिसमें शहर के लगभग सभी मुद्दों पर चर्चा की जाती है और समस्याओं का समाधान ढूंढा जाता है। सलाहकार परिषद की आखिरी बैठक 4 फरवरी को हुई थी। इसमें लाल डोरे के बाहर पानी का कनेक्शन देने, लीज होल्ड से फ्री होल्ड में तब्दीली, शहर में भिखारियों की समस्या, स्वास्थ्य सुविधाएं, खेल ढांचा और अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिषद में यह भी हैं सदस्य
सलाहकार परिषद में सांसद मनीष तिवारी, मेयर हरप्रीत कौर बबला, राज्यसभा सांसद सतनाम सिंह संधू, तत्कालीन पूर्व मेयर और पूर्व सांसद, भाजपा-कांग्रेस-आम आदमी पार्टी और अकाली दल के प्रदेश अध्यक्ष, पीजीआई के निदेशक, सीसीपीसीआर की चेयरपर्सन, व्यापार मंडल के प्रधान, सीआईआई-एनआर के अध्यक्ष, क्राफ्ड अध्यक्ष, होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ आर्किटेक्चर के अध्यक्ष, रोटरी क्लब के प्रेसिडेंट, फिक्की के प्रेसिडेंट, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के प्रेसिडेंट, चंडीगढ़ प्रेस क्लब के प्रेसिडेंट, चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के प्रेसिडेंट, नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष, पंजाब यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर, पीएचडी चैंबर के प्रेसिडेंट, पंजाब-हरियाणा के मौजूदा व पूर्व चीफ सेक्रेटरी, एसजीपीसी के प्रतिनिधि, एनजेडसीसी पटियाला के निदेशक, फॉसवेक प्रेसिडेंट, चंडीगढ़ लायंस क्लब के प्रेसिडेंट समेत अन्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed