{"_id":"572b78bb4f1c1b4e345cd672","slug":"6-month-imprisonment-for-man-due-to-adulterated-ghee-in-sweets","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिलावटी घी प्रयोग करने पर शिव स्वीट्स के मालिक को जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिलावटी घी प्रयोग करने पर शिव स्वीट्स के मालिक को जेल
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 06 May 2016 11:00 AM IST
विज्ञापन
मिलावटी घी
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बापूधाम कालोनी फेज-1 में मिठाई की दुकान में मिलावटी देशी घी का इस्तेमाल करने पर सीजेएम कोर्ट ने शिव स्वीट्स के मालिक कमल कुमार को 6 महीने की सजा सुनाई है। साथ ही उस पर एक हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन
कमल कुमार के खिलाफ खाद्य अपमिश्रण निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया था। 18 अप्रैल 2011 को फूड इंस्पेक्टर सुखविंद सिंह ने टीम के साथ शिव स्वीट्स में छापामारी की थी। यहां उन्हें प्लास्टिक कंटेनर में 5 किलो देशी घी मिला था। खाद्य विभाग की टीम ने घी के नमूने जांच के लिए लैब भेजे थे।
विज्ञापन
जांच में इसमें मिलावट होने की रिपोर्ट आई। इसके बाद उसके खिलाफ संबंधित एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था। पिछले पांच साल से केस का ट्रायल भुगत रहे कमल कुमार ने कोर्ट से मामले में दया की अपील की थी। इस पर कोर्ट ने नरमी दिखाते हुए उसे उक्त सजा सुनाई।
विज्ञापन