{"_id":"60ba90588ebc3e2db80cff02","slug":"6-killed-in-tricity-230-new-infected-found-with-corona-chandigarh-news-pkl415621598","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना : ट्राइसिटी में 6 की मौत, 230 नए संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना : ट्राइसिटी में 6 की मौत, 230 नए संक्रमित मिले
विज्ञापन
चंडीगढ़। ट्राइसिटी में शुक्रवार को कोरोना से जहां 6 मरीजों की मौत की पुष्टि की गई, वहीं 230 नए संक्रमित मिले। मृतकों में से 3 चंडीगढ़ और तीन मोहाली के रहने वाले थे। वहीं, पंचकूला में लगातार दूसरे दिन भी किसी मरीज की मौत की पुष्टि नहीं हुई। वहीं, नए मरीजों में 88 चंडीगढ़, 70 मोहाली और 72 पंचकूला के हैं। संक्रमण के साथ मौत के आंकड़े घटने से स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है।
चंडीगढ़ में जिन तीन मरीजों की मौत की पुष्टि की गई, उनमें से सेक्टर-41 निवासी 53 वर्षीय महिला की जीएमसीएच-32 में मौत हो गई। वहीं, सेक्टर-21 निवासी 55 वर्षीय महिला की पीजीआई में जबकि सेक्टर-19 निवासी 48 वर्षीय महिला की जीएमएसएच-16 में मौत हो गई। तीनों ही महिलाएं कोरोना संक्रमित होने के साथ ही उच्च रक्तचाप ,मधुमेह और सांस की गंभीर बीमारी से ग्रस्त थीं। उधर, एकांतवास में रखे गए 215 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया।
चंडीगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने बीते 24 घंटे के दौरान 2602 लोगों की जांच की, जिनमें से 88 संक्रमित मिले जबकि 31 की रिपोर्ट आनी बाकी है। नए संक्रमितों में पुरुषों की संख्या 39 व महिलाओं की संख्या 49 रही। मनीमाजरा और सारंगपुर से 5-5, सेक्टर 22 से 8, सेक्टर 40 से 6, सेक्टर 51 से 5 संक्रमित मरीज मिले। इसके साथ ही शहर में सक्रिय केसों की संख्या 1005 रह गई है जबकि अब तक 765 मरीजों की मौत हो चुकी है।