{"_id":"95f45695679f173dadbe63d9a20db0ee","slug":"6-feet-lon-python-entered-in-panchkula-court-campus-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट परिसर में घुस आया 6 फुट का अजगर, मची भगदड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोर्ट परिसर में घुस आया 6 फुट का अजगर, मची भगदड़
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Sun, 09 Aug 2015 11:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला की जिला अदालत के परिसर स्थित बख्शीखाने के पास करीब छह फुट का अजगर मिलते ही आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
अजगर के बारे में उस वक्त खुलासा हुआ जब सुबह के वक्त झाड़ियां काट रहे सफाईकर्मियों की अजगर पर नजर पड़ी। तुरंत इस घटना की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम में दी गई।
सांप को पकड़ने के लिए वाईल्डलाइफ की टीम को फोन किया गया, लेकिन करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद सांप को पकड़ कर जंगल में छोड़ दिया गया।
सफाई कर्मचारी ने बताया कि शनिवार को कोर्ट में लोगों का आना-जाना कम था, अगर छुट्टी नहीं होती तो कोई बड़ा हादसा भी हो सकता था।
सावन का महीना होने की वजह से इस तरह के जीव जंतुओं पर ध्यान रखने के लिए वन्य प्राणी विभाग को सचेत होना होगा।