फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   59 crore would be spent on the welfare of Nishkton

निशक्तों की भलाई पर खर्च होंगे 59 करोड़

Wed, 04 Dec 2013 10:52 AM IST
अमर उजाला मोहाली
अमर उजाला मोहाली Updated Wed, 04 Dec 2013 10:52 AM IST
विज्ञापन
59 crore would be spent on the welfare of Nishkton
राज्य सरकार चालू वित्त वर्ष के अंत तक निशक्तों की भलाई पर 59 करोड़ रुपये खर्च करेगी। सरकार ने निशक्तों की सरकारी सेवाओं में सीधी भरती में तीन फीसदी आरक्षण दिया है।
विज्ञापन


तरक्की के जरिए भरने वाले पदों में भी तीन फीसदी आरक्षण किया गया है। यह विचार कैबिनेट मंत्री सुरजीत ज्याणी ने अंतरराष्ट्रीय निशक्त दिवस पर व्यक्त किए। वह समाज भलाई, महिला व बाल विकास द्वारा शिवालिक स्कूल में आयोजित राज्य स्तरीय समागम को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि निशक्तों की भलाई के लिए कानून हैं, पर लोगों को अपनी सोच बदलने की जरूरत है। निशक्तों को मान-सम्मान देना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि राज्य में नेत्रहीनों की सेवानिवृत्ति आयु 58 से बढ़ाकर 60 साल की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्लर्कों की भरती के समय टाइप टेस्ट से छूट और विद्यार्थियों के लिए वजीफे की व्यवस्था है। निशक्तों को आर्थिक सहायता भी दी जाती है। पुडा द्वारा फ्लैट-प्लॉट के अलॉटमेंट में भी निशक्तों के लिए तीन फीसदी आरक्षण किया गया है। ज्याणी ने 15 निशक्तों को विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य के लिए स्टेट अवार्ड से सम्मानित किया। वहीं, निशक्तों की भलाई के लिए काम कर रहीं दो एनजीओ को भी सम्मानित किया गया।

प्रमुख सचिव जगपाल संधू ने कहा कि पंजाब में करीब डेढ़ लाख निशक्त हैं। जिनकी भलाई के लिए सरकार प्रयासरत है। डायरेक्टर गुरकीरत किरपाल सिंह ने कहा कि पंजाब देश का पहला सूबा है जहां निशक्तों को निशक्तता सर्टिफिकेट गांव स्तर पर कैंप लगाकर दिए जाते हैं।


जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी के सेक्रेटरी जस्टिस टीएस बिंद्रा ने मुफ्त कानूनी सहायता और निशक्तों के लिए बने एक्ट के बारे में बताया। इस मौके पर डीसी टीपीएस सिद्धू, जिला परिषद चेयरपर्सन परमजीत कौर बडाली, अमनजोत कौर रामूवालिया भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed