{"_id":"6aa9a1a3f2e57f6c140ad9ad","slug":"59-booths-in-vikas-nagar-are-ready-to-be-rented-out-again-chandigarh-news-c-16-pkl1079-1124538-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: विकास नगर के 59 बूथ फिर किराये पर लगाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: विकास नगर के 59 बूथ फिर किराये पर लगाने की तैयारी
विज्ञापन
चंडीगढ़। नगर निगम ने विकास नगर, मौली जागरां के 59 बूथ और दो हॉल किराये पर देने के लिए 15 सितंबर से 3 अक्टूबर तक ई-नीलामी का नोटिस जारी किया है। यह निगम का छठा प्रयास है। इससे पहले सितंबर 2025 में 64 बूथ और दो हॉल के लिए ई-नीलामी की गई थी, लेकिन किसी ने हिस्सा नहीं लिया।
निगम ने 2015 में करीब चार करोड़ रुपये खर्च कर यहां 105 बूथ और दो हॉल बनाए थे। लीजहोल्ड पर बिक्री के दो प्रयासों में सिर्फ सात बूथ बिके। इनमें दो आवंटियों ने कब्जा नहीं लिया, जबकि एक ने बाद में बूथ सरेंडर कर दिया। 2019 में भी किराये पर देने का प्रयास हुआ, लेकिन 8631 रुपये मासिक किराये के कारण कोई आगे नहीं आया।
नवंबर 2023 में निगम हाउस ने किराया घटाकर ग्राउंड फ्लोर बूथ का 5000 और प्रथम तल का 3500 रुपये तय किया। हॉल का किराया 40 और 35 हजार रुपये रखा गया। स्थानीय लोगों के अनुसार घरों में दुकानें खुली होने और कॉलोनी में शरारती तत्वों की वजह से बाहरी लोग बूथ लेने से बच रहे हैं।