फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   5.88 lakh cheated in the name of settling abroad

Chandigarh News: विदेश में सेटल करने के नाम पर 5.88 लाख ठगे

Fri, 19 May 2023 02:13 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 19 May 2023 02:13 AM IST
विज्ञापन
5.88 lakh cheated in the name of settling abroad
चंडीगढ़। सेक्टर 17 थाना पुलिस ने विदेश में सेटल करवाने और वीजा दिलवाने के नाम पर 5.88 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में जीरकपुर के एमएस एनक्लेव की रहने वाली एक कंसल्टेंट महिला और परमजीत सिंह व अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों का सेक्टर 17डी में एक एससीओ में दफ्तर भी है। वहीं एक अन्य मामले में सेक्टर 19 थाना पुलिस ने सेक्टर-20 के पैरामीट्रिक्स इंफो सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े दीपक गुप्ता की शिकायत पर कुरुक्षेत्र की महाबीर ट्रेडिंग कंपनी के अभिषेक अरोड़ा के खिलाफ केस दर्ज किया है। शिकायतकर्ता का कहना है कि आरोपी उनके रिटेल आउटलेट पर एक लैपटॉप खरीदने आया था। उसने 30,500 रुपये का लैपटॉप खरीदा था। उसने एनईएफटी के जरिए रकम ट्रांसफर की मगर वह उनके खाते में प्रदर्शित नहीं हुई। बाद में आरोपी ने चेक भी दिए, जो रद्द हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed