फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   580 villages of Haryana become TB free.

Chandigarh News: हरियाणा के 580 गांव हुए टीबी मुक्त, राष्ट्रीय सलाहकार ने राज्यपाल से की मुलाकात

Thu, 18 Jul 2024 08:21 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2024 08:21 PM IST
विज्ञापन
580 villages of Haryana become TB free.
चंडीगढ़। प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत हरियाणा में टीबी मुक्त पंचायत कार्यक्रम चलाया जा रहा है। अब तक प्रदेश की 580 पंचायतें टीबी मुक्त हो चुकी हैं। प्रदेश में कुल 44,241 टीबी के मरीज हैं। हरियाणा को टीबी मुक्त करने के अभियान से 6157 निक्षय मित्र बने हैं, जिनमें 3635 सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के राष्ट्रीय सलाहकार डॉ. धर्मा राव ने गुरुवार को हरियाणा राजभवन में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से मुलाकात में यह जानकारी दी। इस दौरान राष्ट्रीय सलाहकार डॉ. अंजोरी अग्रवाल, डब्ल्यूएचओ सलाहकार हरियाणा डॉ. सुखवंत सिंह और डॉ. निशांत सोनी उनके साथ थे। डॉ. राव ने बताया कि प्रधानमंत्री ने विश्व स्वास्थ्य संगठन के 2030 तक के लक्ष्य से भी पांच साल पहले यानी 2025 तक भारत को टीबी मुक्त बनाने का लक्ष्य दिया है। समाज व समुदाय के सहयोग के लिए देश और प्रदेश में निक्षय मित्र तैयार किए गए हैं, जो प्रदेश में हर टीबी पीड़ित रोगी तक पहुंच कर पोषण, अतिरिक्त निदान व व्यावसायिक सहायता देंगे।
विज्ञापन

राज्यपाल ने प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अधिकारियों की ओर से किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए निवेदन किया कि वे ग्रामीण क्षेत्र में विशेषकर महिलाओं में टीबी को लेकर जागरूकता अभियान में अधिक से अधिक कार्य करें। साथ ही सभी संस्थाओं व समाज के प्रबुद्ध वर्ग के लोगों से अपील की कि व ज्यादा से ज्यादा टीबी मुक्त भारत अभियान से जुड़ कर जन सेवा के कार्यक्रम में भागीदार बनें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed