फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   57 found infected with covid-19 in Tri-city, Corona virus in Chandigarh, Mohali and Panchkula

चंडीगढ़ में कोरोना से 78 वर्षीय वृद्ध की मौत, ट्राइसिटी में मिले 57 नए संक्रमित

Thu, 16 Jul 2020 12:06 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 16 Jul 2020 12:06 AM IST
सार

  • कोरोना का कहर: चंडीगढ़ में 19, मोहाली में 12, पंचकूला में 26 नए पॉजिटिव मिले
  • सेक्टर-19 निवासी बुजुर्ग का पंचकूला में चल रहा था इलाज, हृदय रोग से थे ग्रस्त

विज्ञापन
57 found infected with covid-19 in Tri-city, Corona virus in Chandigarh, Mohali and Panchkula
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ट्राइसिटी में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। बुधवार को भी जहां एक कोरोना पॉजिटिव मरीज ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, वहीं 57 नए कोरोना संक्रमित मिले। इनमें चंडीगढ़ में 19, मोहाली में 12 और पंचकूला में आईटीबीपी जवान समेत 26 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई। लगातार बढ़ रहे मरीजों की संख्या और हो रही मौतों से प्रशासन से लेकर स्वास्थ्य विभाग तक के अधिकारी चिंतित हैं।  

विज्ञापन


मृतक की पहचान सेक्टर-19 निवासी 78 वर्षीय वृद्ध के रूप में हुई है, जिनका इलाज पंचकूला के सिविल अस्पताल में चल रहा था। उन्हें तीन दिन पहले ही वहां गंभीर स्थिति में भर्ती किया गया था। वह क्रॉनिक हार्ट डिजीज के मरीज थे और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। 14 जुलाई को कोरोना की पुष्टि के बाद बुजुर्ग मरीज के परिवार के तीन सदस्यों समेत उनके यहां काम करने वाली मेड के सैंपल लिए गए थे। बता दें कि मंगलवार को ट्राइसिटी में चार कोरोना पॉजिटिव मरीजों की इलाज के दौरान पीजीआई में मौत हुई थी। 
विज्ञापन


चंडीगढ़ में कोरोना से मरने वालों की संख्या अब 11 हो गई है। वहीं दूसरी तरफ बुधवार को जिन 19 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई हैं उनमें सेक्टर-46 के 25 और 56 साल के दो पुरुष, बापूधाम के एक ही परिवार के 65 और 30 वर्षीय दो पुरुष, सेक्टर-25 का 30 साल का पुरुष, खुड्डा अलीशेर का 49 वर्षीय पुरुष, सेक्टर-63 की 29 वर्षीय महिला, सेक्टर-29 की 27 वर्षीय महिला और 30 वर्षीय पुरुष, रायपुर खुर्द का 44 वर्षीय पुरुष, धनास का 53 वर्षीय पुरुष शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके अलावा बुडै़ल निवासी 48 और 45 वर्षीय दो पुरुष, सेक्टर-48 का 45 वर्षीय पुरुष, धनास का 57 वर्षीय पुरुष, सेक्टर-38 की 36 वर्षीय महिला, सेक्टर-48 के एक ही परिवार के 60 वर्षीय  पुरुष और 57 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शहर में अब तक कोरोना के 619 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है।    

चंडीगढ़ में अब तक कोरोना से इनकी गई जान

  • सेक्टर-18 निवासी 83 वर्षीय वृद्धा
  • हल्लोमाजरा निवासी 35 वर्षीय पुरुष
  • बापूधाम निवासी 45 वर्षीय पुरुष
  • डड्डूमाजरा निवासी 3 दिन की बच्ची
  • सेक्टर-30 की 80 वर्षीय वृद्धा
  • बापूधाम निवासी 60 वर्षीय वृद्ध
  • सेक्टर-16 निवासी 80 साल का वृद्ध 
  • सेक्टर 52 निवासी 40 वर्षीय पुरुष 
  • धनास निवासी 50 वर्षीय पुरुष 
  • सेक्टर 46डी निवासी 52 वर्षीय महिला
  • सेक्टर-19 निवासी 78 वर्षीय वृद्ध   

इनको किया गया डिस्चार्ज

बुधवार को जीएमसीएच 32, मैक्स, धन्वंतरि और फोर्टिस में भर्ती शहर के 13 कोरोना पॉजिटिव मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। इनमें बापूधाम, सेक्टर-41, सेक्टर-38, सेक्टर-19, सेक्टर-42 और सेक्टर-21 के साथ ही धनास, दड़वा और डड्डूमाजरा के मरीज शामिल हैं।

मोहाली में 24 घंटे में 12 कोरोना पॉजिटिव, आठ हुए ठीक
मोहाली में कोरोना (कोविड -19) का संकट पूरी तरह से गहराया हुआ है। बुधवार को 24 घंटे में एक तरफ जहां 12 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। वहीं, सोहाना स्थित एक निजी अस्पताल में कोरोना केस सामने आने के बाद ओपीडी अस्थाई रूप से बंद कर दी गई है और मरीजों को घर भेज दिया है। जबकि सिविल अस्पताल फेज-6 में एक कोरोना पॉजिटिव महिला ने बच्ची को जन्म दिया है। यह बच्ची पूरी तरह से स्वस्थ है। 

वहीं, जिले में 8 लोगों ने कोरोना को मात देकर जिदंगी की जंग जीत ली है। वहीं 12 नए मरीजों में 22 से 52 साल तक के कोरोना के मरीज सामने आए हैं। इनमें 8 महिलाएं शामिल हैं। सभी को ज्ञान सागर अस्पताल में दाखिल करवा दिया गया है। सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह ने बताया कि जिले में अब तक कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 456 हो गई है और 287 मरीज ठीक हो गए हैं। कोरोना से अब तक नौ लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि अभी एक्टिव मरीजों की संख्या 160 है।

पॉजिटिव आए नए मरीजों में सोहाना की चार महिलाएं कमश: उम्र 22, 23, 24 और 27 साल की हैं। इसी तरह फेज-9 से 27 साल का पुरुष और 31 साल की महिला, फेज-10 से 32 साल का पुरुष, फेज-1 से 30 साल का पुरुष, जीटीवी नगर खरड़ से 52 साल का पुरुष, पैराडाइज अपार्टमेंट्स मोहाली से 40 साल की महिला, सेक्टर-71 से 29 साल की महिला और खरड़ से 52 साल की महिला शामिल है। 

वहीं, ठीक होने वाले 8 मरीजों में गिलको खरड़ निवासी 37 वर्षीय पुरुष, सेक्टर-80 की 29 वर्षीय महिला, मजात का 20 वर्षीय लड़का, सन्नी एनक्लेव खरड़ का 46 वर्षीय पुरुष, बलटाना में 37 वर्षीय महिला, सेक्टर-91 में 33 साल की महिला, सेक्टर-104 में 43 वर्षीय बुजुर्ग और लोहगढ़ का 48 वर्षीय बुजुर्ग शामिल है। इन सभी को कोरोना सेफ्टी गाइडलाइन का पालन करने को कहा गया है।

पंचकूला: आईटीबीपी के सात जवान समेत 26 लोग कोरोना संक्रमित

कोरोना संक्रमित के 26 मामले बुधवार को सामने आने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। अभी तक इक्का-दुक्का मामले सामने आ रहे थे। अचानक 26 केस सामने आने पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारी बुधवार को अफरा-तफरी मच गई। जहां डॉक्टर मरीजों तक पहुंचने की जल्दी में थे, वहीं दूसरा स्टाफ मरीजों के संपर्क में आए लोगों की लिस्ट बनाकर होम क्वारंटीन करने में जुटा था। इनमें सात आईटीबीपी के कांस्टेबल भी शामिल हैं।  

सेक्टर-6 की सीएमओ डॉक्टर जसजीत कौर ने बताया कि नाडा साहिब के एक निजी अस्पताल के लैब टेक्नीशियन की भी रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। अब पंचकूला में कोरोना वायरस के 181 मामले हो चुके हैं। इसमें 120 के करीब लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। 

इसमें सभी मरीजों की ट्रेवल हिस्ट्री है। ये जवान अरुणाचल प्रदेश, अमृतसर, हिमाचल प्रदेश और शिमला से आए हैं। पंचकूला में इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 के आशियाना कांप्लेक्स में भी कोरोना के केस बढ़ गए हैं। यहां एक ही गली में सात लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। बरवाला पीएचसी में काउंसलर के पद पर तैनात महिला पॉजिटिव मिली थीं। उनके संपर्क में वहां के डॉक्टर और दूसरे स्टाफ भी थे। 

बुधवार को आई रिपोर्ट में बरवाला पीएचसी में तैनात तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। इसके अलावा 12 जुलाई को बिहार से बरवाला पहुंची 12 साल की लड़की भी कोरोना पॉजिटिव मिली है। पंचकूला स्वास्थ्य विभाग के नोडल ऑफिसर राजीव नरवाल ने बताया कि मरीजों के संपर्क में आने वाले लोगों की लिस्ट बनाई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed