फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   563 Millionaire Candidates in haryana election

चुनाव में करोड़पति उम्मीदवारों का आंकड़ा चौंकाने वाला

Thu, 09 Oct 2014 10:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 09 Oct 2014 10:37 AM IST
विज्ञापन
563 Millionaire Candidates in haryana election

हरियाणा विधानसभा चुनाव में इस बार उतरे कुल 1343 प्रत्याशियों में 563 करोड़पति हैं। इनमें से 122 उम्मीदवार ऐसे हैं जिन्होंने अपनी संपत्ति 10 करोड़ से ज्यादा घोषित की है, जबकि 9 उम्मीदवारों ने अपनी संपत्ति 100 करोड़ से ज्यादा घोषित की है।

विज्ञापन


इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। इनमें सबसे ज्यादा अमीर आजाद उम्मीदवार रवि चौहान और अनीता चौहान के नाम शामिल हैं। दोनों के पास 212-212 करोड़ की संपत्ति है।  दोनों अटेली से चुनाव लड़ रहे हैं। बुधवार को एसोसिएशन फार डेमोक्रेटिक रिफार्म ने ये आंकड़े जारी किए।
विज्ञापन


अंबाला से चुनाव लड़ रहे हरियाणा जनचेतना पार्टी के उम्मीदवार विनोद शर्मा, जो पिछले विधानसभा चुनाव में सबसे अमीर उम्मीदवार थे, अब उनका स्थान चौथे पर है। जबकि उनकी पत्नी शक्ति रानी शर्मा के पास पति विनोद शर्मा से ज्यादा संपत्ति है। नामांकन पत्र में दिए गए शपथ पत्र के अनुसार उन्होंने 166 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की है, जबकि उनके पति विनोद शर्मा ने 153 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शक्ति रानी शर्मा कालका से चुनाव लड़ रही है। सिरसा से चुनाव लड़ रहे हरियाणा लोकहित पार्टी के अध्यक्ष गोपाल कांडा का स्थान करोड़पति उम्मीदवारों में पांचवां है। उनके पास 114 करोड़ रुपये की संपत्ति है।

67 करोड़पति फिर से लड़ रहे हैं चुनाव

563 Millionaire Candidates in haryana election

भाजपा के  टिकट से फरीदाबाद से चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार विपुल गोयल का स्थान 7 वां है। उनके पास 106 करोड़ की संपत्ति है। 8 वें स्थान पर गुड़गांव से आजाद उम्मीदवार सुखबीर कटारिया और 9 वें स्थान पर कैथल से इनेलो उम्मीदवार कैलाश चंद का नाम शामिल हैं। कटारिया के पास 104 और कैलाश चंद के पास 100 करोड़ की संपत्ति है।

एसोसिएशन के अनुसार इस बार 67 करोड़पति विधायक ऐसे हैं जो फिर से चुनाव लड़ रहे हैं। इन विधायकों की साल 2009 में औसत संपत्ति 7.30 करोड़ रुपये थी, जबकि इस बार के चुनाव में उनकी घोषित औसत संपति 18.71 करोड़ पहुंच गई है। ऐसे में इन विधायकों की संपत्ति में औसतन 156 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

कांग्रेस उम्मीदवारों की संपत्ति सबसे ज्यादा बढ़ी

563 Millionaire Candidates in haryana election

सबसे ज्यादा कांग्रेस उम्मीदवार सावित्री जिंदल ने सबसे ज्यादा 69.59 करोड़ की वृद्धि घोषित की है। इसके बाद गुड़गांव से आजाद उम्मीदवार सुखबीर कटारिया की संपत्ति 38.34 करोड़ से बढ़कर साल 2014 में 104.26 करोड़ हो गई है।

वहीं ऐसे भी उम्मीदवार है जिनकी संपत्ति पिछले चुनाव के मुकाबले में कम हुई है। फरीदाबाद से निर्दलीय उम्मीदवार शिवचरण लाल की संपत्ति 2009 में 4.30 करोड़ से घटकर 1.82 करोड़ हो गई है।

एसोसिएशन के अनुसार कांग्रेस के पुन चुनाव लड़ रहे 38 विधायकों की संपत्ति में 185 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इनेलो से फिर से चुनाव लड़ रहे 19 विधायकों की संपत्ति में 207, भाजपा के 4 विधायकों की 211, हजका के कुलदीप बिश्नोई की संपत्ति में 363 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

शून्य संपत्ति घोषित करने वाले उम्मीदवार

563 Millionaire Candidates in haryana election

विधानसभा चुनाव में ऐसे 5 उम्मीदवार है जिन्होंने अपनी शून्य संपत्ति घोषित की है जिनमे घड़ौडा से निर्दलीय उम्मीदवार मोहन कुमार, होडल से हजकां के सुभाष सैनी, आजाद उम्मीदवार सतीश कुमार, फतेहाबाद से जगदीश कुमार और बहादुरगढ़ से आरपीआई(ए) के उम्मीदवार संदीप का नाम शामिल हैं। जबकि 75 उम्मीदवार ऐसे हैं जिन्होंने अपनी संपत्ति 1 लाख से कम घोषित की है।

वहीं 73 उम्मीदवार ऐसे हैं जिनके ऊपर एक करोड़ से ज्यादा की देनदारी है। इनमें कैथल से इनेलो के उम्मीदवार कैलाश चंद, भाजपा के फरीदाबाद उम्मीदवार विपुल गोयल और रनिया से हिलोपा के उम्मीदवार गोबिंद कुमार का नाम भी शामिल है। एसोसिएशन के अनुसार एक करोड़ से ज्यादा की संपत्ति घोषित करने वाले 36 ने अपना पैन नंबर घोषित नहीं किया है।


56 फीसदी 12 वी पास नहीं: एसोसिएशन के अनुसार 37 उम्मीदवार अशिक्षित है और 756(56 प्रतिशत) उम्मीदवार की शैक्षिक योग्यता 12 वी पास और इससे कम है। 525 उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता स्नातक और इससे ज्यादा है।

380 उम्मीदवार 51 से 70 वर्ष

563 Millionaire Candidates in haryana election

उम्मीदवारों में 25 से 50 साल के बीच 917 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। जबकि 380 उम्मीदवारों की आयु 51 से 70 साल, 16 उम्मीदवारों की आयु 71 साल और इससे ज्यादा है। एसोसिएशन के अनुसार 115 महिला उम्मीदवार चुनाव लड़ रही है जबकि पिछले चुनाव में 1222 में 69 महिलाओं ने चुनाव लड़ा था।

इनेलो और हजकां में सबसे ज्यादा आपराधिक मामलों वाले उम्मीदवार: एसोसिएशन की ओर से जारी सूची के अनुसार भाजपा के 9 ऐसे उम्मीदवार हैं जिन पर आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि कांग्रेस के 4, इनेलो 10, हजकां के 10, हिलोपा के 6 और 41 निर्दलीय उम्मीदवारों के ऊपर आपराधिक मामले दर्ज है। 1343 में से 70 उम्मीदवार ऐसे हैं जिन पर हत्या, हत्या के प्रया, महिलाओं के ऊपर अत्याचार जैसे गंभीर मामले भी दर्ज हैं। एसोसिएशन के अनुसार कुल 94 उम्मीदवारों के ऊपर आपराधिक मामले दर्ज है।

एसोसिएशन फार डेमोक्रेटिक रिफार्म एवं नेशनल इलेक्शन वाच के संस्थापक सदस्य प्रोफेसर जगदीप छोकर का कहना है कि फिर से चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों की संपत्ति में कई गुना इजाफा आया है। उनका कहना है कि अगर आम लोगों की संपत्ति और आय में इतना इजाफा हो तो अच्छा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed