फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   56 Prisoners tested positive for covid-19 in special jail of Gurdaspur

कोरोना से हड़कंप : पंजाब के गुरदासपुर में बनी विशेष जेल में 56 हवालाती कोरोना पॉजिटिव, सभी को लुधियाना भेजा गया

Fri, 16 Apr 2021 12:03 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी/अमर उजाला, गुरदासपुर/पटियाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी/अमर उजाला, गुरदासपुर/पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 16 Apr 2021 12:03 AM IST
सार

संक्रमित मिलने पर पुरुष कैदियों को लुधियाना स्थित कोविड केयर सेंटर भेजा जाता है। संक्रमित महिला कैदियों को सिविल अस्पताल के कोविड केयर सेंटर में रखा जाता है। केंद्रीय जेल गुरदासपुर के सुपरिंटेंडेंट बलकार सिंह भुल्लर ने बताया कि गुरदासपुर में केवल क्वारंटीन किया जाता है। यहां कैदी नहीं रखे गए हैं।

विज्ञापन
56 Prisoners tested positive for covid-19 in special jail of Gurdaspur
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

कोरोना काल में स्पेशल जेल के रूप में बनाई गई गुरदासपुर केंद्रीय जेल में एक साथ 56 हवालाती संक्रमित मिले हैं। उन्हें कोविड केयर सेंटर (लुधियाना जेल) में शिफ्ट कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार नए कैदी को पहले स्पेशल जेल भेजा जाता है। वहां स्क्रीनिंग के बाद उन्हें 15 दिन  क्वारंटीन किया जाता है।

विज्ञापन


संक्रमित मिलने पर पुरुष कैदियों को लुधियाना स्थित कोविड केयर सेंटर भेजा जाता है। संक्रमित महिला कैदियों को सिविल अस्पताल के कोविड केयर सेंटर में रखा जाता है। केंद्रीय जेल गुरदासपुर के सुपरिंटेंडेंट बलकार सिंह भुल्लर ने बताया कि गुरदासपुर में केवल क्वारंटीन किया जाता है। यहां कैदी नहीं रखे गए हैं। उन्होंने बताया कि स्पेशल जेल बनने से इस जोन के अधीन पठानकोट, गुरदासपुर, बटाला, अमृतसर देहात, अमृतसर सिटी, होशियारपुर, कपूरथला, जालंधर, जालंधर देहात के हवालाती यहां लाए जाते हैं। 10 दिन के बाद उनका टेस्ट करवाया जाता है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- कोरोना वायरस : केंद्रीय टीम ने रिपोर्ट में उठाया सवाल, पंजाब में स्वास्थ्य मंत्री का जिला संक्रमण से जंग में सक्षम नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन


पटियाला में पांच संक्रमितों की मौत
पटियाला में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को जिले में कुल 338 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जबकि पांच और कोविड मरीजों की मौत हो गई। सिविल सर्जन डॉ. सतिंदर सिंह ने बताया कि जिले में अब तक पॉजिटिव केसों की संख्या 26339 हो गई है। वहीं इस समय सक्रिय केसों की संख्या 2621 है। गुरुवार को पांच और मौत के साथ कुल मृतकों की संख्या 657 हो गई है।

पटियाला के उपकार नगर फैक्टरी एरिया में एक साथ नौ केस आने के बाद इलाके को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। उधर, सिविल सर्जन ने लोगों से कोविड गाइडलाइन का पालन करने, मास्क पहनने व सुरक्षित शारीरिक दूरी को बनाए रखने की अपील की।

यह भी पढ़ें- कोरोना वायरस : पंजाब में नौ दिन में गंभीर संक्रमितों की संख्या 50 फीसदी बढ़ी, अब तक 7672 मरीजों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed