{"_id":"5e406dfd8ebc3ee5fc51483f","slug":"56-club-won-the-title-of-senior-woman-chandigarh-news-pkl365930947","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीनियर वुमन का खिताब 56 क्लब ने जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीनियर वुमन का खिताब 56 क्लब ने जीता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। देव समाज कॉलेज सेक्टर 45 को हराकर केबीएस ढिल्लों क्लब 56 ने सीनियर स्टेट वुमन क्रिकेट चैंपियनशिप की विजेता ट्राफी पर कब्जा जमाया लिया। फाइनल मुकाबला रविवार को सेक्टर 45 में खेला गया। इसमें केबीएस ढिल्लों क्लब 56 ने देव समाज कॉलेज 45 की टीम को 6 विकेट से हराया। टूर्नामेंट द चंडीगढ़ वुमन क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से कराया गया।
फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर देव समाज कॉलेज 45 की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया, जो टीम के लिए सही साबित नहीं हुआ। विपक्षी टीम की सटीक गेंदबाजी के चलते देव समाज की पूरी टीम निर्धारित 20 ओवर में 55 रन ही बना सकी। टीम से आराधना ने 24 रन और पलक ने 19 रन बनाए। गेंदबाजी में अमर ने 2 विकेट और अनीता ने 1 विकेट चटकाया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी केबीएस ढिल्लों क्लब 56 की टीम ने 11.3 ओवर में 4 विकेट पर 56 रन बनाकर मैच जीत लिया। निशा ने 27 रन बनाए। गेंदबाजी में देव समाज कॉलेज सेक्टर 45 की ओर से मानवी ने 2 और आराधना ने 1 विकेट चटकाया।
विज्ञापन
फाइनल मैच को देखने के लिए ऑल इंडिया वुमन क्रिकेट एसोसिएशन की प्रधान रानी शर्मा और इंटरनेशनल क्रिकेटर रतिंदर सोढी भी मौजूद रहे।